- मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले ‘लेजेंडरी’
- सांस्कृतिक रंगों की नई उड़ान: ट्रायो सेट ऑफ थ्री आर्ट्स की महफ़िल में सजी कव्वाली, सूफियाना सुर और बॉलीवुड का तड़का
- ‘मंगला गौरी’ के लिए रुक्मिणी वसंत ने पहनी खाकी; फर्स्ट लुक में दिखा उनका बिल्कुल नया अंदाज़
- Shakti Pumps Unveils Next-Generation Patented S4RM Pumps and Advanced Pumping Solutions at IFAT Mumbai 2026
- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
स्टार भारत के ‘राधाकृष्ण’ शो में संजय कपूर निभाएंगे धृतराष्ट्र की भूमिका !
स्टार भारत का ‘राधाकृष्ण’ शो दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। यह शो अपने आने वाले नए ट्रैक ‘कृष्णअर्जुन गाथा’ के साथ एक बार फिर अपने दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। इस नए ट्रैक में दर्शक कई नए किरदारों के प्रवेश के साक्षी बनेंगे।
ख़बर यह भी है कि इस शो में जल्द ही दर्शक फिल्म के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर संजय कपूर को पहली बार टीवी पर किसी माइथोलॉजिकल किरदार को निभाते हुए देखेंगे। जी हाँ बताया जा रहा है कि संजय कपूर ‘राधाकृष्ण’ शो के नए महाभारत ट्रैक में जल्द ही धृतराष्ट्र के किरदार में नज़र आएँगे।
मिली जानकारी के अनुसार संजय को जब इस किरदार के लिए अप्रोच किया गया तो उन्हें धृतराष्ट्र का किरदार बहुत चैलेंजिंग लगा क्युकि ऐसा किरदार उन्होंने इससे पहले कभी नहीं निभाया है इसलिए संजय कपूर ने इस किरदार के लिए अपनी हामी भी भर दी है।
ऐसे में संजय कपूर जैसे टैलेंटेड एक्टर को पहली बार माइथोलॉजिकल किरदार में देखना दर्शकों के लिए इंट्रेस्टिंग होगा।


