- Apollo Foundation – Total Health launches Aarambh Model Anganwadi in Pithapuram
- मौसमी बदलाव के दौरान इम्यूनिटी को मजबूत रखना क्यों है महत्वपूर्ण: डॉ. श्वेता कौशिक
- Mrunal Thakur, Raashii Khanna & More: Actresses Creating a Presence Across India's Diverse Film Industries
- 54th edition of “Jai Ho Pandit Jasraj! Pt Motiram Pt Maniram Sangeet Samaroha” to be held in Hyderabad - November 24–30th, 2026
- IFFI 2026 में पैनल का नेतृत्व करेंगी अभिनेत्री शीना चोहान, गोवा फिल्म फेस्टिवल में निभाएंगी अहम भूमिका
IFFI 2026 में पैनल का नेतृत्व करेंगी अभिनेत्री शीना चोहान, गोवा फिल्म फेस्टिवल में निभाएंगी अहम भूमिका
“IFFI मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि यहीं मेरी मुलाकात निर्देशक आदित्य ओम से हुई थी” – शीना चौहान
अभिनेत्री शीना चोहान 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2026 में अपनी उपस्थिति को लेकर चर्चा में हैं। गोवा में आयोजित होने वाले भारत के प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में शीना इस साल WAVES Film Bazaar Knowledge Series के तहत एक पैनल का नेतृत्व करेंगी। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपने अनुभवों के साथ वह फिल्म निर्माण, कहानी कहने और सिनेमा के बदलते स्वरूप पर अपने विचार साझा करेंगी।
अपनी आगामी साउथ इंडियन फिल्म JMD – Jatasya Maranam Dhruvam में जे.डी. चक्रवर्ती के साथ नजर आने वाली शीना, अपनी फिल्म संत तुकाराम की दोबारा रिलीज को लेकर भी उत्साहित हैं। इस फिल्म में उन्होंने संत तुकाराम की पत्नी आवली जिजाबाई का किरदार निभाया था।
शीना चोहान का अंतरराष्ट्रीय फिल्म सफर फिल्म Ant Story से खास पहचान बना, जिसे प्रसिद्ध बांग्लादेशी फिल्ममेकर मोस्तोफा सरवर फारूकी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के लिए शीना को शंघाई और दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामांकन मिला था। फिल्म ने बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
उनकी फिल्मोग्राफी में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक बुद्धदेब दासगुप्ता की Mukti और Patralekha, ममूटी के साथ मलयालम फिल्म The Train, और Sant Tukaram जैसी फिल्में शामिल हैं।
IFFI में अपनी भागीदारी को लेकर शीना कहती हैं, “फिल्म बाजार नॉलेज सीरीज में एक पैनल का नेतृत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। फिल्म फेस्टिवल दुनिया भर के फिल्ममेकर्स, कलाकारों, विचारों और कहानियों को एक मंच पर लाते हैं। यहां हमें नए नजरिए जानने, सिनेमा का जश्न मनाने और ऐसी कहानियों से जुड़ने का अवसर मिलता है जो सीमाओं से परे जाती हैं। IFFI मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बेहद खास है, क्योंकि यहीं मेरी पहली मुलाकात निर्देशक आदित्य ओम से हुई थी, जिन्होंने बाद में मुझे अपनी पहली बायोपिक संत तुकाराम में कास्ट किया। गोवा लौटना इस अनुभव को और भी खास बना देता है।”


