- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
तंजानिया की एक युवती ने फेसबुक पर दोस्ती कर व्यवसायी को फंसाया
इंदौर, 26 अप्रैल. दिल्ली में रहने वाली तंजानिया की एक युवती ने फेसबुक पर दोस्ती कर इंदौर के व्यवसायी को फंसाया. फिर उसे व्यापार के नाम पर दिल्ली बुलाया. यहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी वीडियो बना ली. इसके बाद उसे धमकाकर लाखों रुपए ठग लिए. मामले में राज्य सायबर सेल ने कार्रवाई करते हुए ठगी करने वालें गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सदस्यों में एक तनजानिया की महिला शामिल है. उनसे अभी विस्तृत पूछताछ चल रही है.
राज्य सायबर सेल पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र ंिसह ने बताया कि कंचनबाग निवासी पंकज गांधी ने कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे फेसबुक पर मैसेज भेजकर फिर व्हाट्सएप चैटिंग से दोस्ती की. इसके बाद ग्लोरी (असली नाम शौबू शाबानी) नामक युवती ने दिल्ली स्थित अपने पतों पर ऑफिस फर्नीचर के कारोबार के संबंध में बुलाया. वहां नशीला पदार्थ पिलाया फिर बाद में कुछ दिन मदद के नाम से पैसा मांगा. बाद में यह बताया कि जिस दिन नशीला पदार्थ पिलाया था उस दिन तुम्हारा नग्न वीडियों भी बना लिया है अगर हमारे द्वारा चाहे गये पैसे नहीं भेजोगें तो हम उक्त वीडियों इंटरनेट पर डाल देगें. अभी तक मैं चार लाख रुपए दे चुका हूं. प्रकरण दर्ज कर जांच उनि विनोद राठौर को सौपी गई. जांच में पता चला उपयोग किये जा रहें मोबाईल नंबर फर्जी नाम पते पर लिए गए है एवं फेसबुक प्रोफाईल भी प्रथम दृृष्टया फर्जी नाम से लग रही थी. आईटी एक्ट कायम कर विवेचना निरी. राशिद अहमद को सौपी गई. विवेचना के दौरान सायबर सेल की टीम ने इंदौर-दिल्ली जाकर तथ्य जुटाए चौकानें वाली बात सामनें आई. इसमें संदीप सुमित एवं रीटा काट्जू के खातें एवं पेटीएम में पैसा डलवाया गया था उसकी भी जांच की गई.
कमीशन पर दे रखा था खाता
जांच में पता चला कि सुमित प्रजापति डिपार्टमेंटल स्टोर राजपुरा खुर्द एक्सटेंशन में चलाता है एवं वह इस गिरोह के संपर्क में होकर अपना व अपने भाई संदीप का खाता कमीशन पर इस गिरोह को उपलब्ध कराता था. संदीप, सुदीप एवं रीटा काटजू के खातों में इस गिरोह द्वारा लाखों रू डलवायें गये, जो कि पुलिस को ठगी में अवैध रूप से प्राप्त होने की जानकारी मिली है. जब सीधी धमकी से काम न चला तो ग्लोरी की बहन बनकर ग्लोरी के प्रेगनेंट होने का ईलाज एवं फिर मृत्यु की बात कहरक पैसा उगाया गया. पुलिस को अब इस गिरोह के अन्य लोगो की तलाश है. गिरफ्तार किये गये आरोपी है सुमित कुमार पिता राजेन्द्र प्रजापति (23) निवासी दिल्ली और साउमी एलियास ग्लोरी पिता शबानी निवासी तंजानिया. महिला तन्जानिया के अरूषा के मेरेरानी क्षेत्र की रहने वाली है. महिला का असली नाम ग्लौरी न होकर शौबू है.
महरोली में भरे पड़े है तंजानिय के लोग
जांच में पुलिस को पता चला कि धमकी देकर लगातार मांगे अलग अलग खातों एवं पेटीएम में पैसें डलवाए गए. महिला ने पड़ोस में रहने वालें एक दुकानदार के खाते में डलवायें रूपयें. दुकानदार को वह कमीशन देती थी. दुकानदार सुमित भी गिरफ्तार किया गया है. एक अन्य 65 वर्षीय महिला रीटा काट्जू के खातें में भी दो लाख बाइस हजार चार सौ रूपये डलवाने की जानकारी मिली है. बताते हैं कि दिल्ली के महरोली थाना क्षेत्र के छतरपुर, राजपुरा एक्सटेंशन में भरे पड़े हैं नाइजीरिया/तन्जानिया/केन्या मूल के युवक/युवती. आरोपिया ने पुलिस को अपना पासपोर्ट नहीं दिया है. पुलिस को उसके वीजा एक्सपायर होने का शक है. रीटा काटजू के नाम से फरवरी में खुलवाए गयें खाते में 2 माह में 16 लाख रूपयेए आए हैं. रीटा काटजू ने 5-10 हजार रूपयें महिने पर एडवर्ड किंगसले को अपना एटीएम दिया था. राजपुरा/छतरपुर में लगातार अन्य राज्यों के पुलिस दल आ रहें है. अफ्रीकी मूल के युवक युवती जमकर करते है खर्चा, सायबर क्राईम की भी लगातार आ रही शिकायतें ।
वॉट्सअप का ही करते हैं प्रयोग
पुलिस को पता चला है कि शातिर गिरोह के सदस्य मोबाईल फोन परसिर्फ व्हाट्सएप चैट का ही उपयोग करते है. लगातार बिजनेसमेन की प्रोफाईलिंग कर दोस्ती करने के मैसेज भेजे जाते है. तन्जानिया के $31 वालें नम्बरों से भी किये गये कॉल की जानकारी मिली है. कॉल करने वालों ने अपने आपको तन्जानिया से बात करना बताया. पुलिस द्वारा ठगे गए लगभग 2.50 लाख रू कराए गए विभिन्न खातों में फ्रिज ।


