- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
राजस्थान से सस्ती अफीम लाकर इंदौर में करते थे सप्लाई
क्राईम ब्रांच इन्दौर ने दो आरोपियों को राजस्थान से किया गिरफ्तार
इंदौर. शहर में अफीम सप्लाय करने वाले अन्य 2 आरोपियों को क्राईम ब्रांच इन्दौर ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है. आरोपी राजस्थान के चिकाड़ा गांव से सस्ते दामो मे अफीम लेकर इंदौर शहर में पांच गुना रेट पर सप्लाई करते थे. दोनों आरोपियों के विरूद्ध राजस्थान में विभिन्न धाराओं के कई प्रकरण है पंजीबद्ध.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ अफीम को बेचने के लिये खडा हैं. सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची. यहाँ एक व्यक्ती मौजूद मिला. उसने अपना नाम हर्ष उर्फ सोनू पिता पन्नालाल मेहता (27) निवासी बियावानी बताया. आऱोपी हर्ष की तलाशी लेने पर उसके बैग में से एक प्लास्टिक की डिब्बी के अन्दर अफीम जैसा पदार्थ मिला. इसका परीक्षण करने पर उक्त पदार्थ अफीम ही निकला. इससे संबंधित कोई लायसेंस भी उसके पास नहीं मिला. आरोपी के कब्जे से लगभग 150 ग्राम अफीम जब्त की गई, जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार मे 75 हजार रुपये है. आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया.
आरोपी हर्ष ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के चिकारड़ा गांव के 2 व्यक्तियों से लगातार अफीम खरीदता रहा है और शहर में उस अफीम को ऊंचे दामों पर बेचता है. उसने आरोपियों के नाम सिकंदर उर्फ मोती और मोहसीन उर्फ मुंशी बताए. अफीम राजस्थान से इंदौर आकर अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बेचता हूँ. आरोपी का न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेकर अपराध में लिप्त अन्य आरोपीयों के संबंध में गहन पूछताछ की गई. इसके बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम गठित की गई. टीम को आरोपी द्वारा बताए गए अपराध में लिप्त अन्य व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु राजस्थान चित्तौड़गढ़ रवाना किया गया.
खंूखार प्रवृत्ति के अपराधी
बताए गये नामों और हुलिये के आधार पर क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम ग्राम चिकारड़ा जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान पहुंची और उनकी तलाश में जुट गई. इस दौरान पूछताछ में पता चला कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति आदतन अपराधी है जिनकी आपराधिक प्रवृत्ति बहुत ही खूंखार है जिनकी पूर्व में पुलिस से मुठभेड़ भी हो चुकी है. आरोपियों की प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए टीम ने घेराबंदी कर उनको ग्राम चिकारड़ा से पकड़ा. उन्होंने अपने सिकंदर अली उर्फ मोती पिता हारून अली (35) निवासी चिकारड़ा और मोहसिन उर्फ मुंशी पिता स्व. मांगु शाह (28) निवासी चिकारड़ा बताया. उन्होंनें आरोपी हर्ष उर्फ सोनू मेहता को अफीम बेचने की बात को स्वीकार किया.
आदतन अपराधी और नशे की लत के आदी
राजस्थान से पकड़े गये दोनों व्यक्तियों के बारे में आपराधिक रिकार्ड जुटाने पर पता चला की दोनों आरोपियों पर राजस्थान राज्य के कई जिलों के विभिन्न थानों पर लड़ाई-झगड़े, अवैध हथियार, अवैध वसूली, हत्या का प्रयास, अवैध शराब, बलवा, चोरी, लूट व डकैती के विभिन्न प्रकरण पंजीबद्ध है. उक्त दोनों आरोपी आदतन अपराधी है जो कि नशे की लत के आदी है. आरोपी सिकंदर अली के विरूद्ध अवैध हथियार, अवैध वसूली, हत्या का प्रयास, अवैध शराब, बलवा, लूट व डकैती जैसे 6 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है वहीं आरोपी मोहसिन उर्फ मुंशी के विरूद्ध चोरी व लड़ाई झगड़े बलवा मारपीट के 02 अपराध पंजीबद्ध है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिसमें अन्य बड़े तस्करों के नाम सामने आने की संभावना है.


