- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई
इन्दौर. पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में आज पुलिस के 22 पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया. पुलिस उप महानिरीक्षक मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर अरविंद तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनीषा पाठक सोनी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अजय बाजपेयी, रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर मुख्य रूप से उपस्थिति थे. कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई.
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारीगण एफएसएल राऊ के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी विनोद लोहोकरे, सउनि देवीदयाल बघेल, सउनि दिनेश कुमार, सउनि हरजेन्द्र सिंह, सउनि मदन लाल, सउनि मकसूद खान, सउनि मनोहर स्वामी, सउनि रामधार सिंह यादव, सउनि शिवनारायण कटियार, सउनि विजय सिंह चौहान, सउनि विनोद कुमार द्विवेदी, प्रआर. पन्नालाल मालवीय, प्रआर. सीमा डाबर, प्रआर. गोपाल शंकर शर्मा, प्रआर. चन्द्रशेखर, प्रआर मोहनलाल लावरे, प्रआर. अनिल अग्निहोत्री, प्रआर. ब्रजमोहन पाण्डेय, प्रआर. लालसिंह यादव, प्रआर. सुरेश सिंह चौहान, प्रआर. कृष्णदास चतुर्वेदी, प्रआर. मोहर सिंह, प्रआर. दयालु प्रसाद सहित उनके परिजन तथा अन्य पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व उपस्थित अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का शाल, श्रीफल व पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत कर विदाई दी गई और उनके भविष्य के लिये मंगल कामना की गयी. उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपनी सेवाओं के दौरान के अपने खट्टे-मीठे पलों कों सभी के साथ साझा किया गया और बड़े ही भावविहोर हो अपने साथियों से विदाई ली.
पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरविंद तिवारी द्वारा उनके द्वारा शुरू की गयी नई पहल के तहत अगले माह सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों को भी उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित कर, उनके रिटायरमेंट के एक माह पूर्व ही उन्हें पुलिस सेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए, एक माह के लिये विशेष अवकाश प्रदान किया गया है, जिसमें वह अपने रिटायर्टमेंट के लिये व सेवाकाल के अंतिम अवधि आदि के आवश्यक कार्य कर सके और इन लोगों के कार्यों को सर्वोच्य प्राथमिकता से किया जाएं, ऐसे निर्देश भी दिये गये.


