- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
बढ़ते बिजली के बिलों के खिलाफ कांग्रेस ने शंख और थाली बजाकर किया प्रदर्शन
इंदौर. मंगलवार को कांग्रेस ने बढ़ते बिजली के बिलों एवं विद्युत मंडल में हो रही वसूली के खिलाफ शंख और थाली बजाकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया.
शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मुकेश रामचंद्र यादव ने बताया की बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है उसे राज्य सरकार से राहत की उम्मीद थी,लेकिन राज्य सरकार द्वारा रोज महंगी बिजली करके आम जनता के ऊपर आर्थिक भार दिया जा रहा है,अनाप शनाप बिजली बिल के आने की वजह से गरीब जनता परेशान हो रही है। जनता को कोई राहत देने की बजाय विद्युत मंडल के अधिकारी गरीब जनता के साथ दुव्यर्वहार कर रहे हैं एवं विद्युत मंडल के कई कर्मचारी और अधिकारी अवैध रूप से बिजली के बिलों को सुधारने के नाम पर वसूली कर रहे हैं।जिसके विरोध में मंगलवार को पोलो ग्राउंड स्थित विद्युत मंडलशंख और थाली बजाकर प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस जान की उपस्थिति में विधायक संजय शुक्ला जी द्वारा शंख बजाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की।
श्री यादव ने बताया कि बिजली कर्मी एवं बड़े अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है वह आदमी की परेशानियों की ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं गरीब आदमी बिजली के बढ़ते बिलों को लेकर कम कराने के लिए इधर उधर भटक रहे है, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं दी जाती है।
आई पी डी एस केंद्र की योजना है योजना में इंदौर देवास उज्जैन और रतलाम में कई घोटाले हुए लेकिन आज तक किसी पर भी कार्यवाही नहीं घोटाला करीब 100 करोड़ रुपए का है क्षेमा पावर कंपनी जिसने इंदौर में बड़ा घोटाला किया बिजली कंपनी द्वारा उसे 4 करोड़ की वसूली का नोटिस दिया गया नोटिस दिए 3 माह बीत गए लेकिन उसकी रिकवरी तो दूर उसे बचाने के लिए बड़े अधिकारियों द्वारा खेल खेला जा रहा है विधानसभा में भी झूठी जानकारी दी जा रही है भ्रष्टाचार एवं बढ़ते बिजली के ब्लू के खिलाफ आज प्रातः 11:00 बजे पोलो ग्राउंड स्थित विद्युत मंडल मुख्यालय पर शहर कांग्रेस सेवा दल द्वारा शंख थाली बजाकर भ्रष्ट और निकम्मी शिवराज सरकार को जगाने का कार्य किया प्रदर्शन कर कार्य पालीक निर्देशक संतोष टैगोर को ज्ञापन दिया गया।
प्रदर्शन के दौरान डमी शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे उन्होंने अपनी पुरानी झूठी घोषणाओं को याद दिलाते हुए जनता से महंगी बिजली के बिल नहीं भरने की अपील की इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से क्षेत्र के विधायक श्री संजय शुक्ला जी श्री दीपू यादव जी पार्षद अंसार अंसारी जी अनवर दस्तक जी देवेंद्र यादव अनिल शुक्ला जी रफीक खान जी मुकेश ठाकुर जी मुन्ना ठाकुर राकेश निर्मल जी पहलाद महावर मनीष ओझा राजेश यादव अनूप शुक्ला विवेक खंडेलवाल गट्टू यादव गिरीश जोशी लक्ष्मी नारायण पाठक सनी राजपाल गिरीश चितले प्रेम वर्मा मुकेश यादव अशोक जाट विजय वर्मा हनुमान पाल विनोद पाल सागर सैनी कपिल अमोदिया राजू शर्मा श्याम दे पाले सुनील गोदा शंकर नैनवा मनजीत सिंह टुटेजा रानू मनोरिया अशोक ना लिया घनश्याम जोशी खुर्शीद मंसूरी नीलम श्रीवास्तव अमरदीप सिलावट अरशद खान धर्मेंद्र ठाकुर संजय शुक्ला सेवादल अजय गुरु दीक्षित अभिषेक करोसिया महावीर जैन सुनील सोनी कपिल यादव पिंटू अवस्थी अनुकूल अवस्थी बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे


