- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
करोड़ों की संपत्ति का मालिक है निगम अधिकारी
रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारी के खाते और दस्तवाजे जांच रही लोकायुक्त पुलिस
इंदौर. सोमवार को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए नगर निगम के जन कार्य विभाग के अधीक्षक विजय सक्सेना को लेकर लोकायुक्त पुलिस की जांच जारी है. सक्सेना के पास आय से अधिक संपत्ति पाए जाने के मामले में पुलिस उसके बैंक खातों और दस्तावेजों को खंगाल रही है. मामले में अभी जांच जारी है और करोड़ों की संपत्ति का पता चला है. मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है.
उल्लेखनीय है कि सोमवार को नगर निगम के उक्त अधिकारी और एक महिला क्लर्क को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया था. दोनों ने बिजासन मंदिर परिसर में बन रहे पार्क के बिल को पास कराने के लिए रिश्वत मांगी थी. साथ ही सके ऑफिस की अलमारी से 10.68 लाख रुपए मिले थे. बाद में पुलिस उसे द्वारकापुरी स्थित उसके मकान पर भी ले गई थी. इस दो मंजिला मकान में टीम ने छानबीन की. जहां मकान, फ्लैट, प्लॉट समेत 8 संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं. सक्सेना का एक फ्लैट पैराडाइज बिल्डिंग में भी है. वह जिस मकान में रहता है, वहां उसने कई किराएदार भी रखे हैं. इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ोदरा, एसबीआई सहित अन्य बैंक खातों की जानकारी मिली है.
पत्नी के लॉकर लाखों में मिले जेवरात
जांच में आरोपी अधिकारी विजय सक्सेना की पत्नी गिरजा सक्सेना के अकाउंट को भी खंगाला गया है. मंगलवार सुबह पत्नी के बैंक लॉकर में 28 लाख का सोना, डेढ़ लाख की चांदी, एक लाख नगद और बैंक खातों में 14 लाख रुपए मिले. अब लोकायुक्त पुलिस आरोपी के बेटे के बैंक अकाउंट को भी खंगाल रही है. वहीं अभी तक जितनी की प्रॉपर्टी मिली है, सभी आरोपी और उसके बेटे के नाम है.
अलग-अलग शहरों में मिली संपत्ति
जांच में आरोपी अधिकारी की विभिन्न शहरों में संपत्ति होने की जानकारी मिली. विजय सक्सेना की देवास में कई जगह प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ. आरोपी का भोपाल चौराहे पर एक फ्लैट, कर्मचारी कॉलोनी में एक फ्लैट, श्रीकृष्ण पैराडाइज कॉलोनी राऊ में दो फ्लैट, सिद्धार्थ कॉलोनी में एक प्लॉट, सिंधी कॉलोनी में एक प्लॉट, द्वारका पुरी कॉलोनी में बड़ा मकान मिला है. आरोपी की कुल 10 से ज्यादा जगहों पर संपत्ति मिली है, जिसकी जांच की जा रही है.


