- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
अपने ऑनलाइन अकाउंट का पासवर्ड रखें यूनिक
इंदौर. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर द्वारा ब्लैक रिबन इनिशिएटवि के तहत संचालित ‘सहयोगÓ अभियान की कार्यशाला का आयोजन इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड में किया गया. इस कार्यशाला में इंडियन ऑयल कार्पोरेशनके अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न जिलों से आये डीलरों ने भाग लिया.
सायबर कार्यशाला को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर द्वारा अपराधों के बढऩे के कारणों व उसकी रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि वर्तमान् युग सूचना क्रांति का युग है, अत: जिनके पास जितनी अधिक सूचनाएं होंगी वह उतना ही सशक्त होगा. सायबर अपराध बढऩे का कारण सुरक्षा के मापदंड नहीं अपनाना, नियमों की जानकारी न होना एवं असली दुनिया के मापदंड वर्चुअल वल्र्ड में अपनाना ही सायबर अपराध बढऩे का मुख्य कारण है. सुरक्षा मापदंडों की जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि सुरक्षित पासवर्ड तैयार करने के लिये इन नियमों का पालन किया जाना चाहिये जिसमें- पासवर्ड हमेशा काम्प्लेक्स हो, आपके महत्वपूर्ण एकाउंट के लिये यूनिक पासवर्ड हो. ब्राउजर पर कभी भी पासवर्ड सुरक्षित करने के लिये सहमति नहीं दें, पासवर्ड को कहीं पर भी लिखकर नहीं रखें और पासवर्ड किसी से भी शेअर न करें, साथ ही पासवर्ड रिकवरी ऑप्शन को सेट करें.
कम जानकारी शेयर करें
फेसबुक स्टॉकिंग के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कि सोशल नेटवर्किंग पर अपनी जानकारी कम से कम शेअर करें. ऑन लाईन शिकारी इसका उपयोग कर आपके विरूद्ध अपराध को अंजाम दे सकते है. सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी देते हुए बताया कि फेसबुक पर जिसे वास्तविक दुनिया में नहीं जानते हैं उसे कतई दोस्त न बनाये और यदि फ्रेंड बना लिया है तो उससे ऑफलाईन मिलने न जावें, यदि जाएं तो घर पर बताकर जाएं. किसी प्रायवेट स्थान पर न मिलें सार्वजनिक स्थल पर ही उसे मिलने हेतु बुलाएं. साथ ही फेसबुक में टाईम प्लेस के साथ स्टेटस न डालें. कार्यशाला में फायनेंसियल क्राईम के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई.
बचने के उपाय बताए
कार्यशाला में उनके कारण व उनसे बचने के उपाय भी बताए. सायबर स्टॉकिंग, मार्फिंग, सायबर बुलिंग, जिओ टेगिंग, डिजिटल फुटप्रिंट, सायबर टेरेरिज्म, फिशिंग अटैक आदि के बारे में भी अवगत कराया गया. इसके अतिरिक्त आई.टी. एक्ट की जानकारी भी दी गई. उपस्थित अधिकारियों व डीलरों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर भी श्री कपूर ने सहजता से देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया. इस अवसर पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से आशीष के.गुप्ता प्रबंधक व अभिषेक भटनागर, वरिष्ठ मंडल रिटेल सेल्स प्रबंधक ने श्री कपूर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया. कार्यक्रम में उपपुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह भी उपस्थित थे.


