- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
आईएनआईएफडी में दीक्षांत समारोह
विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधियां
इंदौर. शनिवार को अंबर कन्वेंशन सेंटर में आईएनआईएफडी ने अपने 19 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया. इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि आईएनआईएफडी ग्लोबल के सीईओ अनिल खोसला, अभिनेता ताहिर शब्बीर और अभिनेत्री अनेरी वजानी की मौजूदगी में कुल 225 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिए गए.
कार्यक्रम में अभिनेता ताहि
र और अभिनेत्री अनेरी ने रुपहले पर्दे के अपने कुछ अनुभव विद्यार्थियों को बताए और उन्हें आत्मविश्वास एवं दृढ़निश्चय के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढऩे के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर श्री खोसला, ताहिर शब्बीर और अनेरी वजानी ने दो नए ऑनलाईन कोर्सों का उद्घाटन किया. लर्न विथ मनीश मल्होत्राÓ कोर्स के लॉन्च के बाद आईएनआईएफडी के विद्यार्थी भारत के फैशन गुरु मनीश मल्होत्रा को सीधे सुन सकेंगे. इस दौरान दोनों कलाकारों ने मीडिया से चर्चा भी की और फैशन व एक्टिंग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. फैशन को लेकर ताहिर ने कहा कि जो कम्फर्टेबल लगे वह फैशन हो ही नहीं सकता. फैशन वह है जो आप पहने और वो अच्छा लगे भले ही उसे पहनने में आपको भले ही थोड़ी परेशानी क्यों न हो. फैशन को लेकर हर किसी की अपनी निजी अभिव्यक्ति हो सकती है. वहीं फैशन को लेकर अनेरी ने कहा कि फैशन वहीं है जिसमें आप कम्फर्टेबल हो और आपका आत्मविश्वास बढ़े. इन दोनों का कॉम्बीनेशन होगा तो आपको अच्छा लगेगा. वैसे में न तो ज्यादा ट्राय करती हूं और न ज्यादा एक्सपेरीमेंट. जि कम्फेर्टबल है वहीं पहनती हूं. आगे चर्चा करते हुए ताहिर ने बताया कि मैं बचपन से एक्टर ही बनना चाहता था. मैंने इसके लिए बकायदा प्रशिक्षण भी लिया. मैंने थियेटर भी करता था. मेरे लिए सिनेमा सबकुछ है और उसमें मैं पूरी तरह इन्वॉल्व हो जाते हो. मेरे लिए एक्टिंग करने का मतलब एक्टिंग नहीं करना है. मैं किरदार को जीने की कोशिश करता हूं और उसमें रम जाता हूं. मैं चाहता हूं किरदार में तााहिर न दिखे. वह किरदार ही जीवंत हो. मैं ऐसे किरदार करना चाहता हूं जो मेरे लुक से अलग हो क्योंकि मैं मॉडल की तरह दिखता हूं. तो मैं दिखने के अलावा भी कुछ करना चाहता हूं. मेरा मकसद रोमांस करना नहीं है. दबंग में आमिर का किरदार या फिर इरफान जैसे कुछ किरदार करना चाहता हूं. भविष्य में निर्देशन भी करूंगा जिसमें अमिताभ जी को निर्देशित करने की इच्छा है. फिलहाल एक्टिंग पर फोकस है.
र और अभिनेत्री अनेरी ने रुपहले पर्दे के अपने कुछ अनुभव विद्यार्थियों को बताए और उन्हें आत्मविश्वास एवं दृढ़निश्चय के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढऩे के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर श्री खोसला, ताहिर शब्बीर और अनेरी वजानी ने दो नए ऑनलाईन कोर्सों का उद्घाटन किया. लर्न विथ मनीश मल्होत्राÓ कोर्स के लॉन्च के बाद आईएनआईएफडी के विद्यार्थी भारत के फैशन गुरु मनीश मल्होत्रा को सीधे सुन सकेंगे. इस दौरान दोनों कलाकारों ने मीडिया से चर्चा भी की और फैशन व एक्टिंग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. फैशन को लेकर ताहिर ने कहा कि जो कम्फर्टेबल लगे वह फैशन हो ही नहीं सकता. फैशन वह है जो आप पहने और वो अच्छा लगे भले ही उसे पहनने में आपको भले ही थोड़ी परेशानी क्यों न हो. फैशन को लेकर हर किसी की अपनी निजी अभिव्यक्ति हो सकती है. वहीं फैशन को लेकर अनेरी ने कहा कि फैशन वहीं है जिसमें आप कम्फर्टेबल हो और आपका आत्मविश्वास बढ़े. इन दोनों का कॉम्बीनेशन होगा तो आपको अच्छा लगेगा. वैसे में न तो ज्यादा ट्राय करती हूं और न ज्यादा एक्सपेरीमेंट. जि कम्फेर्टबल है वहीं पहनती हूं. आगे चर्चा करते हुए ताहिर ने बताया कि मैं बचपन से एक्टर ही बनना चाहता था. मैंने इसके लिए बकायदा प्रशिक्षण भी लिया. मैंने थियेटर भी करता था. मेरे लिए सिनेमा सबकुछ है और उसमें मैं पूरी तरह इन्वॉल्व हो जाते हो. मेरे लिए एक्टिंग करने का मतलब एक्टिंग नहीं करना है. मैं किरदार को जीने की कोशिश करता हूं और उसमें रम जाता हूं. मैं चाहता हूं किरदार में तााहिर न दिखे. वह किरदार ही जीवंत हो. मैं ऐसे किरदार करना चाहता हूं जो मेरे लुक से अलग हो क्योंकि मैं मॉडल की तरह दिखता हूं. तो मैं दिखने के अलावा भी कुछ करना चाहता हूं. मेरा मकसद रोमांस करना नहीं है. दबंग में आमिर का किरदार या फिर इरफान जैसे कुछ किरदार करना चाहता हूं. भविष्य में निर्देशन भी करूंगा जिसमें अमिताभ जी को निर्देशित करने की इच्छा है. फिलहाल एक्टिंग पर फोकस है.नहीं करना चाहती सास-बहू वाले शो: अनेरी
अनेरी ने चर्चा करते हुए बताया कि अभिनय में बहुत ही हार्डवर्क करना होता है. आपको 12 घंटे काम करना ही है भले ही आप बीमार क्यों न हो क्योंकि दर्शकों को रोज मनोरंजन देना होता है व आपके लिए नहीं रूक सकते. मैंने बेहद के बाद फिलहाल ब्रेक लिया है और घूम रही हूं. मैं सास-बहू के किरदार नहीं करना चाहती. किसी अच्छे ऑफर का इंतजार कर रही हूं.
इनको किया सम्मानित
इसक पूर्व कार्यक्रम में विभिन्न संकायों में टॉपर्स की को सम्मानित किया गया. इसमें फैशन के 3 वर्षीय स्पेशियलाईज़ेशन कोर्स में पहला स्थान अर्पिता संहेती और दूसरा प्रियल खंडेलवाल ने हासिल किया. एकवर्षीय फाउंडेशन प्रोग्राम में पहला स्थान पर हिमांशी मालवीय और दूसरे पर कृतिका जारिया रही. दो वर्षीय एडवांस्ड प्रोग्राम में पहली अनिभा डागा और दूसरी काजोल ठाकुर रही. इंटीरियर के कोर्स में 3 वर्षीय स्पेशियलाईजेशन कोर्स में पहले स्थान पर चारु जैन और दूसरे पर इशिता अग्रवाल रही. एकवर्षीय फाउंडेशन प्रोग्राम में पहली रितिका पारख और दूसरी शिवांगी यादव रही. दो वर्षीय एडवांस प्रोग्राम में पहली रमनदीप कौर कलसी और दूसरी मीनू गोयल रही. एमएससी फैशन डिज़ाईन में पहली देशना सुराना और दूसरी पूर्वा सिंहल रही.


