- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
फर्नीचर दुकान में भीषण आग
इंदौर. खंडवा रोड स्थित फर्नीचर दुकान में भीषण आग लग गई. आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
फायर ब्रिगेड के अनुसार आग खंडवा रोड सांई मंदिर के समीप आनंद फर्नीचर में लगी थी. लोगों ने सुबह सूचना दी थी कि यहां एक दुकान में आग लग गई है. टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि लड़की होने की वजह से आग विकराल रूप ले चुकी है. टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा के कारण आग लगातार फैलती ही जा रही थी. बमुश्किल आग पर काबू पाया गया. लोगों के अनुसार सुबह यहां से गुजर रहे थे तो दुकान के भीतर से धुआं उठता देखा. कुछ देर बाद ऐसा लगा जैसे दुकान में आग जल रही हो. इस पर तत्काल इसकी सूचना आसपास के लोगों और लगी पुलिस को दी. मौके पर फायर टीम के साथ पहुंची पुलिस ने तत्काल दुकान में लगी आग को बुझाने की कोशिश की. करीब दो घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने के कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आग की चपेट में आने से दुकान में रखे फर्नीचर पूरी तरह से खाक हो गए.


