- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
जरूरतमंद बच्चों को बांटी शिक्षण सामाग्री
इन्दौर. श्री क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना एवं सबल नारी शक्ति सर्व समाज सेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सब बढ़े-सब पढ़े के उद्देश्य को लेकर बुधवार को बड़ी भमौरी स्थित राम नगर की बस्तियों में जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तक सामाग्री का वितरण किया गया.
श्री क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना के प्रदेश अध्यक्ष चंन्द्रकांत कुंजीर (चंदू भैया), दिगंबर पुजारी, दिपक वालेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना एवं सबल नारी शक्ति सर्व समाज सेवी संस्था द्वारा पूरे शहर में 1 लाख कॉपियों का वितरण किया जाएगा. सर्व शिक्षा अभियान के तहत सब बढ़े-सब पढ़े के उद्देश्य को लेकर बुधवार को समिति के सदस्यों ने बड़ी भमौरी स्थित राम नगर में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को नि:शुल्क कॉपियां का वितरण किया गया. प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत कुंजीर ने बताया कि दोनों ही संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस सर्वशिक्षा अभियान में शहर की अलग-अलग कालोनियों एवं निर्धन बस्तियों में पहुंचकर जरूरतमंद एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को शिक्षा से जोड़ते हुए यह कॉपियों का वितरण किया जाएगा. इसके लिए 25 स्थान चिन्हित किए गए हैं और सभी स्थानों पर अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है. बुधवार को आयोजित हुए पाठ्य-पुस्तक सामाग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिपक वालेकर, बबलू कुशवाह, सुशीला चौहान, मनोरमा खंडेलवाल, वैशाली यादव, सुनीता चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना एवं सबल नारी शक्ति सर्व समाज सेवी संस्था से जुड़े चंद्रकांत कुंजीर ने बताया कि जरूरतमंद एवं निर्धन बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत सब बढ़े-सब पढ़े उद्देश्य को लेकर शहर की 25 कालोनियों में यह नि:शुल्क कापियों का वितरण किया जाएगा. सप्ताह में अलग-अलग स्थानों पर जाकर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को यह पाठ्य-पुस्तक सामाग्री दी जाएगी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत समिति द्वारा शिवाजी नगर, पंचवटी कांकड़, निपानिया, गौरी नगर, गायत्री नगर, भंवरकुआ, शेखर नगर की मध्यवर्गीय एवं जरूरतमंद बच्चों को यह कापियों का वितरण किया जाएगा. बच्चों की चरण पादुका भी उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी।


