- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
जैकलीन फर्नांडीज ने सोशल मीडिया पर एक प्रभावशाली हस्ती होने से जुड़ी कठिनाइयों के बारे में की बात
बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक, जैकलीन फर्नांडीज ने एक सोशल इंफ्लुएंसर बनने के पीछे लगने वाली मेहनत और इस शीर्षक के साथ आने वाली जिम्मेदारियों के बारे में खुलकर अपनी बात रखी है।
हाल ही में, स्टार ने एक सोशल इंफ्लुएंसर होने के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा,”इस टाइटल के साथ बहुत अच्छा महसूस होता है। इसके अलावा, मुझे लगता है कि यह मेरी कड़ी मेहनत और मेरे हर काम में कंसिस्टेंट होने का परीणा है।
मैं अच्छे लोगों पर और उन के साथ काम करने पर ध्यान केंद्रित करती हूं जिनके साथ मैं समान विचारधारा साझा करती हूं। इसके अलावा, कंटेंट सबसे ज्यादा मायने रखता है। बहुत सारे लोग यह नहीं समझते हैं कि सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर होने का मतलब है कि हमारे पीछे एक बड़ी टीम है जो पेज पर हमारे विचारों या दृष्टिकोण को जनता के सामने रखती है।
ऐसे लोग हैं जो लगातार कंटेंट पर काम कर रहे हैं। हमें उस टीम के साथ काम करना होगा और अपना योगदान देना होगा। निश्चित रूप से हमारी ओर से भी बहुत काम होता है, लेकिन यह एक टीम प्रयास है। ”
संक्षेप में कहे तो, अभिनेत्री को लगता है कि बहुत काम अभी भी करना बाकी है और इस दुनिया में एक सामाजिक प्रभावकार बनना आसान नहीं है। उनकी जिम्मेदारियां दोगुनी हैं और उन्हें हर चीज के बीच संतुलन बनाए रखने में बहुत योगदान देना है।
अपने करियर के प्रति बेहद प्रतिबद्ध होने के साथ-साथ मेहनती और समर्पित अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है और उनकी लगातार सफलता के कारण वह अपने प्रशंसकों तथा इंडस्ट्री फ्रेंड्स के बीच “जैक ऑफ हार्ट” के नाम से प्रसिद्ध है।
सबसे प्रभावशाली और बैंकेबल अभिनेत्री अब अपने सबसे बहुप्रतीक्षित आगामी ओटीटी, “मिसेज सीरियल किलर” के साथ डिजिटल स्पेस की दुनिया में डेब्यू करने के लिए तैयार है। वह अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देने के लिए तैयार है।
आम जनता के बीच अपार लोकप्रियता और अपने खाते में कई ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ, जैकलीन फर्नांडीज कॉमर्शियल फ्रंट रनर होने के अलावा सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म किक 2 में एक बार फिर सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए नज़र आएंगी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्देशित और निर्मित फ़िल्म “किक 2” क्रिसमस 2019 पर रिलीज़ होगी।


