- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
रैपिडो बाइक टैक्सी ने अपने पावर पास सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम का शुभारंभ किया
भारत की सबसे बड़ी बाइक टैक्सी सेवा, रैपिडो ने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए रोज़ के आवागमन को अधिक किफायती बनाने के लिए अपना पावर पास सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम शुरू किया है।
सब्सक्रिप्शन के साथ, उपयोगकर्ता अपनी सभी राईडस पर काफी लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, पास का उपयोग करने वाले फ्लैट किराए पर लगाए गए किसी भी मूल्य निर्धारण के बिना अपनी सवारी को बुक करने में सक्षम होंगे।
इन-हाउस विकसित टूल उपयोगकर्ता की राईडिंग फ्रिक्वेन्सी एवं औसत राईडिंग दूरी का विश्लेषण करके प्रत्येक व्यक्तिगत उपयोगकर्ता के लिए सही पास अपनाने का सुझाव देता है और इस तरह पावर पास दूसरे अन्य सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम से अलग है।
हिरन गुनसेकरण, हेड पावर पास, रैपिडो ने कहा कि– “हमारा मानना कि हर उपयोगकर्ता अलग है एवं उसी के अनुसार उसकी प्राथमिकताएँ हैं, जिसने हमें उनकी जरूरतों को समझते हुए समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
हमारा उपकरण उपयोगकर्ता की जरूरत को समझता है एवं कई पास दिखाने और उन्हें भ्रमित करने के बजाय सबसे बेहतर करता है।”
रैपिडो एक ग्राहक केंद्रित संगठन होने के नाते यह मानता है कि इस तरह के नए परिवर्तन से ग्राहकों को अपने यात्रा खर्च पर अधिक बचत करने में सहायता मिलेगी। संगठन का उद्देश्य उन मुद्दों से निपटना है जिसका सामना यात्रियों को अक्सर करना पड़ता है जिसमें विशेष रूप से सुबह की भीड़ के दौरान यातायात की स्थिति है,
एक कार या सार्वजनिक परिवहन के बजाय बाइक जल्दी मंद यातायात की स्थिति से निकल कर समय पर अपने निश्चित स्थान पर पहुँच को आसान बनाती है।
सब्सक्रिप्शन विकल्प भारत के कुछ शहरों में सीमित ग्राहकों के लिए शुरू किया गया है, लेकिन आने वाले कुछ महीनों में इसे सभी रैपिडो ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। रैपिडो का दावा है कि पास का उपयोग कर रहे यात्री अपने यात्रा खर्च पर 40% तक की बचत करने में सक्षम हैं।
साथ ही, कंपनी का दावा है कि अन्य उपयोगकर्ताओं की तुलना में पास उपयोगकर्ता 60% अधिक सवारी कर रहे हैं। रैपिडो का लक्ष्य जून 2020 तक 1 मिलियन सक्रिय पास उपयोगकर्ता बढ़ाना हैं।
बेंगलुरु स्थित इस बाइक-टैक्सी संगठन ने शहर के कोने कोने तक अपनी कनेक्टिविटी बढ़ा ली है कम कीमतों पर अपनी सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं और इंटरसिटि ट्रैवल की अवधारणा को पूरी तरह से बदल दिया है।


