- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
जो एप उपयोगी हो वहीं डाउनलोड करें: कपूर
इंदौर. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट इंडिया के सभागृह में टेक्नॉलॉजी समिट का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर द्वारा किया गया. समिट का विषय एम्पॉवरिंग सीए•ा टू मीट चैलेंजेस ऑफ डिजीटल ट्रांसफारेमशन था. उक्त कार्यक्रम का आयोजन डिजिटल एकाउंटिंग एंड एश्योरेंस बोर्ड द्वारा किया गया. इस समिट को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा ब्लैक रिबन इनिशिएटवि के तहत संचालित ‘सहयोगÓ अभियान के तहत भी संबोधित किया. कार्यशाला में 75 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने भाग लिया.
समिट को संबोधित करते हुए अति. पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर ने अपराधों के बढऩे के कारणों व उसकी रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी. साथ ही बताया कि सायबर अपराध बढऩे का कारण वर्चुअल वल्र्ड में सुरक्षा के मापदंड न अपनाना है. वर्चुअल वल्र्ड में जो दिखाई देता है, वह वास्तविक रूप से नहीं होता है लेकिन सभी लोग उसी पर विश्वास कर लेते है और सिक्युरिटी मेजर्स नहीं अपनाते है. नियमों की जानकारी न होना ही सायबर अपराध बढऩे का मूल कारण है. इसलिये दुनिया में तेजी से बढऩे वाला अपराध सायबर अपराध है जिसमें विगत 5 वर्षों में 1700 प्रतिशत वृद्धि हुई है. किसी भी एप्प को डाउनलोड करते है तो वह आपसे व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करने के लिये आपकी एड्रेस बुक, एसडी कार्ड की कापी करने व उनका उपयोग करने की अनुमति आपसे लेते है, उसके पश्चात् ही कोई एप्प डाउनलोड होता है. आपकी यह जानकारी उनके डाटाबेस से हैक कर आपके विरूद्ध किसी भी प्रकार के अपराध को अंजाम दिया जा सकता है,इसलिये आपके लिये जो एप्प उपयोगी हो उन्हें ही प्ले स्टोर से डाउनलोड करें
बचने के उपया बताए
श्री कपूर ने बैंकिंग फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड व अन्य प्रलोभन देकर जो आधुनिक अपराध घटित हो रहे है, उनके कारण व उनसे बचने के उपाय भी बताये. सायबर स्टॉकिंग, मार्फिंग, सायबर बुलिंग, जिओ टेगिंग, डिजिटल फुटप्रिंट, सायबर टेरेरिज्म, फिशिंग अटैक आदि के बारे में भी अवगत कराया. इसके अतिरिक्त आई.टी. एक्ट की जानकारी भी दी गई. इस अवसर पर उपस्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर भी श्री कपूर द्वारा सहजता से देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया
इस अवसर पर के चेयरमेन अभय शर्मा ने श्री कपूर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में संगठन के सचिव हर्ष फिरोदा, गणेश पुरोहित (एआईएफटीपी) हाई कोर्ट जबलपुर व उप पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह भी उपस्थित रहे.


