- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
दोपहिया चुराने वाली धार की गैंग पकड़ाई, 17 दोपहिया वाहन बरामद
इन्दौर.दोपहिया वाहन चोरी करने वाली गैंग को गांधी नगर पुलिस ने गिरफतार कर लिया है. गैंग के आठ आरोपियों को कब्जे से 17 दो पहिया वाहन जप्त किये है. आरोपी इन्दौर, महू, पीथमपुर तथा गुजरात से अपने और साथियों के साथ मिलकर चोरी करते थे.
गांधी नगर पुलिस टीम कई दिनों से वाहन चोरी करने वाली गैंग की तलाश कर रही थी. 28 जून को गाँधी नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति सुपर कारिडोर से गोमटगिरी की ओर चोरी की मोटर सायकल में बैठकर आ रहे है. इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा गाँधी प्रतिमा के पास प्रभावी वाहन चेकिंग लगाकर एक मोटर सायकल क्रमांक एमपी-09/एनजेड-2277 पर बैठे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को घेरा बन्दी कर पकड गया.
आरोपियों ने पूछताछ करने पर अपना नाम संजय पिता चन्देर सिंह (20) निवासी धार, दिलीप पिता भुवान सिंह (20) निवासी धार, श्यामु पिता कलम सिंह डाबर (19) निवासी धार का होना बताया. पुलिस द्वारा आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में तथा अन्य चोरी गये वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर, उन्होंने इन्दौर, महू, पीथमपुर तथा गुजरात से अपने और साथियों के साथ मिलकर चोरी करना बताया.
पूछताछ पर उन्होंने अपने अन्य 5 साथी गोम्मटगिरी के सुनसान इलाके मे छिपे हुए होना बताया. जिन्हें उक्त आरोपियों की निशादेही से घेराबंदी कर पडका गया है. जिन्होंने अपना नाम अनिल पिता थेन्दू अजनारे (19) निवासी धार, जुबानसिंह पिता कालू अजनारे (19) निवासी धार, सुरेश पिता गुमानसिंह मावी (20) निवासी धार, राजू पिता हुसन मेढा (21) निवासी धार, कालू पिता सुरसिंह अलावा (20) निवासी धार बताया इस प्रकार कुल आठ आरोपियों को पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि वे धार से वाहन चोरी करने आते थे और फिर वापस लौट जाते थे.


