- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
सुरक्षित मानदंड ने अपनाना सायबर अपराध का कारण: कपूर
सायबर जागरूकता अभियान की कार्यशाला
इंदौर. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर द्वारा ब्लैक रिबन इनिशिएटिव के तहत सायबर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है. इस लोकप्रिय अभियान की 278 वीं कार्यशाला का आयोजन रेनेसां लॉ कॉलेज के सेमिनार हॉल में किया गया जिसमें 127 छात्र-छात्राऐं व फेकल्टी उपस्थित थे. इसमें उन्होंंने सायबर सुरक्षा के विभिन्न नियमों के बारे में जानकारी के साथ-साथ आईटी एक्ट जानकारी भी प्राप्त की.
कार्यशाला में श्री कपूर ने सायबर अपराध बढऩे के कारणों को विस्तृत रूप से समझाया गया. उन्होंने बताया कि सायबर अपराध बढऩे का कारण सुरक्षा के मापदंड नहीं अपनाना, नियमों की जानकारी न होना एवं असली दुनिया के मापदंड वर्चुअल वल्र्ड में अपनाना ही सायबर अपराध बढऩे का मुख्य कारण है. यह युग इंफार्मेशन का युग है, जिसके पास जितनी ज्यादा इंफार्मेशन होगी वह उतना ही सशक्त होगा. आजकल अपराधी भी हमारी सोशल मीडिया पर शेअर की गई जानकारी का उपयोग कर सायबर अपराध को अंजाम दे रहे है. हम न चाहते हुए भी अपनी जानकारी सायबर अपराधियों तक पहुंचा रहे है.
सुरक्षा मापदंडों की जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि सुरक्षित पासवर्ड तैयार करने के लिये इन नियमों का पालन किया जाना चाहिये जिसमें- पासवर्ड हमेशा काम्प्लेक्स हो, आपके महत्वपूर्ण एकाउंट के लिये युनिक पासवर्ड हो, ब्राउजर पर कभी भी पासवर्ड सुरक्षित करने के लिये सहमति नहीं दें, पासवर्ड को कहीं पर भी लिखकर नहीं रखें और पासवर्ड किसी से भी शेअर न करें, साथ ही पासवर्ड रिकवरी ऑप्शन को सेट करें. कार्यशाला में फायनेंसियल क्राईम व सोशल मीडिया क्राईम के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई. फायनेंसियल क्राइ्रम में आपके डिवाईस से हैकिंग कर डाटा, आईडी थेप्ट व सोशल इंजीनियरिंग कर जानकारी प्राप्त कर अपराध को अंजाम देते है।
इस अवसर पर दिव्यादित्य कोठारी द्वारा लेख की गई पुस्तक ड्रग एडिक्शन क्रिमिनल जस्टिस एंड ह्यूमन राइट्स पुस्तक की साफ्टकॉपी का विमोचन अति. पुलिस महानिदेशक श्री कपूर ने किया.
सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी
उक्त कार्यशाला में श्री कपूर द्वारा सायबर स्पेस में हो रहे अपराधों की जानकारी देते हुए उनके सुरक्षित उपयोग के बारे में उपस्थितों को बताया. उन्होंने बताया सायबर अपराध दुनिया का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा अपराध है. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर भी श्री कपूर द्वारा सहजता से देकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गय. कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो सक्रिय छात्र-छात्राओं क्रमश: आयुषी सिरोलिया एवं अर्निक जैन को श्री कपूर ने प्रमाण-पत्र व गोल्डन बैज प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर रेनेसां लॉ कॉलेज की ओर से डायरेक्टर दिव्यादित्य कोठारी ने श्री कपूर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया. कार्यक्रम में संस्था के वाईस चांसलर स्वपनिल कोठारी व उप पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह उपस्थित रहे.


