- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
बच्चों की क्षमताओं पर ध्यान दें, सिका-78 में पालक-शिक्षक संघ का गठन
इंदौर आज सिका सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, स्कीम नं. 78 एवं सिका प्री प्रायमरी स्कूल अरण्य में सत्र 2018-19 की वार्षिक शिक्षक-अभिभावक आमसभा संपन्न हुई.
प्राचार्य एस.एल. गोर्या ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं खेल आदि अन्य गतिविधियों में की गई प्रगति एवं प्राप्त पुरस्कारों की जानकारी पालकों के साथ साझा की. सिका 78 की हेडमिस्ट्रेस एस. कलावती ने अभिभावकों एवं शिक्षकों से सम्मिलित सहयोग की अपेक्षा प्रकट की.
शिक्षिका श्रीमती हेमा कातिकेयन द्वारा पालकों से आग्रह किया गया कि वे अपने बच्चों से निरंतर संवाद बनाए रखें तथा उनके द्वारा सोशल मीडिया जैसे इंटरनेट, मोबाईल आदि के प्रयोग की सार्थकता का मूल्यांकन करें. चेयरमेन एस.बी.एस. अय्यर ने अपने उद्बोधन में पालकों से आग्रह किया कि अपने बच्चों की क्षमताओं और रूझान पर ध्यान दें. ओपन फोरम में अभिभावकों ने अपने सुझाव एवं समस्याएँ प्रबंधन समिति के समक्ष रखी जिसका संतोषपूर्ण जवाब दिया गया.
इस अवसर पर प्रबंधन समिति की ओर से सिका ऐजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमेन एस.बी.एस. अय्यर, मैनेजिंग ट्रस्टी के.एस.वी अय्यर, स्कूल मैनेजिंग कमेटी के कन्वेनर एस. विजयकुमार अय्यर एवं सदस्यों की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करवाई गई जिसमें प्रत्येक कक्षा के लिए एक पालक प्रतिनिधि का चयन किया गया. पालक संघ में श्रीमती बिन्दु पुरोहित पीटीए प्रेसीडेंट तथा श्रीमती मधुलिका लोनसारे पीटीए वाईस प्रेसीडेंट चुनी गईं. पी.टी.ए. 2018-2019 के लिए शिक्षक समिति की ओर से सीनियर कक्षाओं हेतु श्रीमती शिखा देवड़ा, कन्वेनर एवं श्याम ब. तिवारी को-कन्वेनर तथा प्रायमरी कक्षाओं हेतु श्रीमती ममता शर्मा, कन्वेनर तथा श्रीमती सुनीता नायर को-कन्वेनर चुनी गईं. संचालन श्रीमती प्राची गर्ग एवं सुनील सुरान्से ने किया. श्रीमती गीता राजेश ने आभार माना.


