- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
रावलपिंडी के बालक को दी नई मुस्कान
मुफ्त में किया बच्चे का उपचार
इंदौर. पाकिस्तान के सोलह महीने के मूसा मलिक की इस हफ्ते स्माइल इंडिया ट्रेन के अभियान के अतंर्गत सीएचएल हॉस्पिटल में एक सफल क्लेफ्ट रिपेयर सर्जरी हुई. रावलपिंडी का परिवार अपने बच्चे के लिए गुणवत्ता वाले क्लेफ्ट उपचार की तलाश में था, जो दोहरे क्लेफ्ट होंठ और ताल के साथ पैदा हुआ था.
मूसा के पिता कामरान मलिक ने पिछली सभी सर्जरी के परिणामों को ऑनलाइन देखने के बाद पिछले साल सीएचएल अस्पताल में मैक्सिलो-फेशियल सर्जन डॉ. जयदीप सिंह चौहान से संपर्क किया था. हालांकि उनके लिये भारत आना और पूरे उपचार का खर्च उठा पाना इतना आसान नहीं था, पर मलिक अपने बेटे के लिए सबसे अच्छा संभव उपचार चाहते थे. सीएचएल हॉस्पिटल ने मूसा का पूरा उपचार मुफ्त में उपलब्ध कराने का फैसला लिया.
सीएचएल हॉस्पिटल का आभार व्यक्त करते हुए और भारत में अपना अनुभव साझा करते हुए, मूसा के पिता मलिक ने कहा कि मेरा परिवार भारत के डॉक्टरों के समर्पित प्रयासो, मदद के लिए सराहना करते है, जिस वजह से मेरे बच्चे को सर्वोत्तम इलाज मिल सका. हम अपने बच्चे को एक नई मुस्कुराहट देने के लिए स्माइल ट्रेन इंडिया एवं सीएचएल हॉस्पिटल की टीम के आभारी हैं.
गुणवत्ता के साथ क्लेफ्ट केयर ट्रीटमेंट

सर्जरी के बारे में बात करते हुए डॉ. चौहान ने बताया कि भारत आने वाले पड़ोसी देशों के मरीजों को उच्च गुणवत्ता के साथ क्लेफ्ट केयर ट्रीटमेंट उपलब्ध करवाकर हमें बेहद खुशी महसूस होती है. सीएचएल हॉस्पिटल स्माइल ट्रेन इंडिया का पार्टनर है, जो क्लेफ्ट केयर में लीडर है और भारत में 18 वर्षों से क्लेफ्ट केयर उपचार में डॉक्टरों को व्यापक प्रशिक्षण प्रदान कर रही है.इस साल अप्रैल में मूसा की पहली सर्जरी हुई थी और इस सप्ताह दूसरी सर्जरी हुई है.
इलाज के बारे में सीएचएल अस्पताल के अध्यक्ष राजेश भार्गव ने कहा कि क्लेफ्ट के साथ पैदा होने वाले बच्चे को समय पर और व्यापक देखभाल की आवश्यकता होती है और हमारा लक्ष्य इसे सुविधाजनक बनाना है, वह भी नि:शुल्क.


