- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
केंद्रीय आयुष मंत्री से डॉ. द्विवेदी के नेतृत्व में मिले अधिकारी
इंदौर. आज सुबह साकेत गार्डन, साकेत क्लब, इंदौर में आयुष मन्त्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी के नेतृत्व में जिला आयुष अधिकारी डॉ. ज्योति पांचाल, संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. जगदीश पंचौली, एन.आर.एच.एम. चिकित्सा अधिकारी डॉ. तृप्ति कटदरेे तथा उनके अन्य सहयोगी ने संयुक्त रूप से केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद नायक से मिला.
मुलाकात में केंद्रीय मंत्री से निवेदन किया कि मध्यप्रदेश में आयुष चिकित्सा अधिकारियों को जो वेतनमान सरकार द्वारा दिया जा रहा है वह अत्यन्त कम है, जबकि इसी तरह के पदों पर कार्यरत एलोपैथी चिकित्सकों को उनसे कहीं ज्यादा वेतनमान दिया जाता है, इसके लिये केंद्र सरकार आयुष मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन को पत्र जारी कर इस विषमता को दूर करने हेतु एवं आयुष चिकित्सा अधिकारियों का वेतनमान बढ़ाकर एलोपैथी चिकित्सा अधिकारियों के समान किया जाए. डॉ. तृप्ति कटदरे ने आयुष मंत्रीजी को अवगत कराया कि सभी आयुष चिकित्सा अधिकारी बड़ी संख्या में प्रतिदिन मरीज देखते हैं तथा शासन द्वारा समय-समय पर आयोजित अन्य कार्यक्रमों में सशक्त सहभागिता भी रखते हैं, जबकि उनका वेतनमान काफी कम है, जिसके कारण कुंठा तथा हीनभावना मन में जागृत होती है. इसी तरह डॉ. बालाराम गुप्ता के नेतृत्व में भी होम्योपैथी चिकित्सकों ने अपनी मांग माननीय मंत्रीजी से रखी. आयुष मंत्री श्रीपाद नायकजी ने आश्वस्त किया कि वेतन की विसंगति को शीघ्र ही दूर किया जाएगा. उक्त अवसर पर श्रीमती अंजू माखीजा, अजयसिंह नरुका तथा शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे.


