- Whirlpool of india delivers double digit revenue growth in q2
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Vijay Verma: 5 Actors Who Looked Dapper this Diwali
- Sant Tukaram actress @Sheena_Chohan shares a special BTS moment with her co-star @SubodhBhave and wishes him a very happy birthday! ✨
- A Bond that Blooms! Genelia Deshmukh’s Love for Organic Dragon Fruit Farming Made Even Sweeter by Her Equation with Her Mother-in-Law
- Hanuman Ansh, Ramayana and Mangalmay Salasar: Three Films, One Divine Connection
पृथ्वी दिवस पर किया औषधीय पौधों का रोपण
इंदौर. शासकीय विद्यालय क्रमांक 48 धनवंतरी नगर के प्राथमिक और माध्यमिक विभाग के शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर उत्साहपूर्वक पृथ्वी दिवस पर विद्याथियों को विकास के साथ प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने हेतु जागृत किया.
कार्यक्रम में मालव मंथन के संस्थापक स्वप्निल व्यास के माध्यम से विद्यालय परिसर में औषधीय पौधों को रोपित किया गया. कार्यक्रम में धनवंतरी नगर रहवासी संघ के अध्यक्ष सतीश मुंगरे जी और सचिव अशोक अग्रवाल के सानिध्य में लगभग तीस सदस्यों ने भी सहभागिता की. इसके साथ ही छात्रों शिक्षकों एवं रहवासियों द्वारा धनवंतरी नगर उद्यान में भी औषधीय वाटिका का निर्माण किया गया. कार्यक्रम के अंत में श्री व्यास ने संकल्प दिलवाया कि दुषित पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु वृक्षारोपण कर अथवा वैकल्पिक स्त्रोतों के माध्यम से प्रदूषण दूर करने का प्रयास कर रहे है. उसी प्रकार अब हम समाज की दूषित मानसिकता को दूर करने हेतु पूरजोर कोशिश करेंगे। समाज में स्वस्थ वातावरण देना हर नागरिक का कर्तव्य है जिसे हम सभी को प्राथमिकता से लेना होगा. दो मिनट का मौन द्वारा अबोध बालिका को श्रद्धांजलि दी गई। आयोजक सुश्री नमिता दुबे ने शाला परिवार कि और से स्वप्निल व्यास, सदस्यों तथा रहवासी संघ के सभी सदस्यो का आभार माना। उक्त जानकारी धीरज सेन ने दी.


