- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
अनमोल, गगनमान के पंजाबी गीतों पर थिरके लोग
इंदौर. चड़दी कला परिवार और मध्यप्रदेश पंजाबी साहित्य अकादमी के रीजनल पार्क के सामने तीन दिनी बैशाखी मेले के आखरी दिन यहाँ करीब हजारों लोग पहुंचे. रात में पंजाबी सिंगर अनमोल के मंच पर आते ही समां बंधा और लोगों ने उनके गीतों का जमकर लुत्फ तो उठाया ही, भांगड़ा करने पर लोग मजबूर हो गए.
मोहाली (चंडीगढ़) की अनमोल गगनमान का बैंड पंजाबों म्यूजिकल बैंड पूरे पंजाब के अलावा देशभर में खास मशहूर है. देश सहित कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्युजीलैंड में अनमोल अपने गीतों से लोगों को थिरका चुकी है. आज मंच सम्हालते ही अनमोल ने अपने एलबम के गीतों पर गाना शुरू किया तो एक के बाद एक पंजाबी गानों पर समां बंध गया। 10 लोगों की टीम ने 7 लड़कियां और 3 लड़के है। अनमोल खुद के ही गीतों को स्टेज पर गाती है। आज अनमोल ने अपने एलबम से वला वाली पग…, काला शेर…, नखरों…, मिर्जा… और फूलों वाली गड्डी… गाकर लोगों का दिल जीत लिया. ये अनमोल के ग्रुप का इंदौर में पहला शो था, लेकिन इन्दौरीयन्स के उत्साह देखकर अनमोल ने एक बार फिर से इंदौर आने की इच्छा जाहिर की और कहा कि जल्दी ही इंडोरियों के बीच एक बार फिर आकर गाएंगी. मेले के आयोजक हरप्रीत सिंह बक्शी ने बताया कि मेला स्थल पर सिक्ख गुरुओं पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई . इसमें शुरुआत अरदास के पोस्टर से हो रही है. यहाँ दस गुरुओं के फोटो भी लगाये गए. प्रदर्शनी में अकाल तख्त साहेब, पटना साहेब श्री हरमंदर पटना साहेब, दमदमा साहेब, सचखंड श्री हजुर साहेब नांदेड़ और गुरुद्वारा केशगढ़ अनंतपुर साहेब के चित्र आकर्षण का केंद्र रहे. चार साहेबजादे का वर्णन भी इसी प्रदर्शनी का हिस्सा रहा. मेले में पंजाबी और इंदौरी फ़ूड के करीब 30 स्टॉल और पंजाबी ड्रेसेस के करीब 8 स्टॉलों पर लोगों ने व्यंजन के साथ खरीदारी का आनंद लिया.


