- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हांगकांग की हार्मोन कंपनी ने पीथमपुर में अपना प्लांट शुरु किया
इंदौर। हांगकांग की हार्मासं बनाने वाली कंपनी बालाजी इंटरनेषनल ने पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में अपना प्लांट शुरु किया हैं । कंपनी ने इस प्लांट कि क्षमता प्रतिवर्ष 30000 किलो स्टेराईड व हार्मान उत्पादन की है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए कंपनी के डायरेक्टर अक्षय अलदासानी व सिद्वार्थ अलदासानी ने बताया कि प्लांट का शुभारंभ मध्यप्रदेश फायनेंसियल कार्पेरेशन की एमडी सुश्री स्मिता भारद्वाज और एकेवीएन के एमडी श्री कुमार पुरुषोत्तम के मुख्य आतिथ्य में हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता बालाजी इंटरनेशनल की एम डी श्रीमति जसमीन अलदासानी ने की । इस अवसर पर श्री प्रेम अलदासानी विशेष रुप से मौजूद थी । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अक्षय अलदासानी ने बताया कि बालाजी एकमात्र कंपनी है जिसे हांगकांग में फार्मा प्रोडक्षन के उत्पादन का लायसेंस मिला है। 28 साल पहले कंपनी ने चाईना में इस व्यापार की शुरुआत की थी और आज दुनिया भर में इसके उत्पाद बिक रहे है। भारत भी हार्मेंन का बडा बाजार है इसलिए पीथमपुर में कपंनी ने अपने प्लांट शुरु किया है।
श्री सिद्वार्थ अलदासानी ने बताया कि यह प्लांट मेक इन इंडिया अभियान के तहत शुरु किया गया है। वर्तमान में कंपनी का टर्नओव्हर 80 मिलीयन डॉलर है। कंपनी हार्मेन के कई ब्रांड डेक्सामेथासन, बेथामेथासन, ट्र्रेम, क्लोबेथासन का उत्पादन का कर रही है। हार्मेंन का मार्केट हर साल 18 प्रतिशत ग्रोथ के साथ बढ रहा है। पीथमपुर प्लांट के बारे में उन्होने बताया कि अगले पांच सालो में कंपनी का टर्न ओव्हर 300 मिलीयन डॉलर पंहुचाने का लक्ष्य है। प्लांट में 2000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा जिसमें एक तिहाई महिलाए होंगी ।


