- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
बच्चों की बीच पहुंचे अभिनेता रजनीश
इंदौर, कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के अभिन्न अंग यंग इंडियंस ने इंदौर के दौरे पर आए अभिनेता रजनीश दुग्गल का यंग इंडियन केयर व यंग इंडियंस लर्निंग पहल के तहत आज स्वागत किया. यंग इंडियंस एक गैरसरकारी व गैरलाभकारी संगठन है। जिसका नेतृत्व कंफेडरेशन आफ इंडस्ट्री करती है.
यंग इंडियंस केयर के प्रोजेक्ट को मजबूत करने और सिखाने के लिए बॉलीवूड एक्टर रजनीश दुग्गल ने अनुभूति सेवा संस्थान का दौरा किया. यह संस्थान समाज के कमजोर और स्पेशल बच्चों के विकास के लिए प्रयास कर रहे है. इस उद्देश्य की मदद के लिए एक्टर रजनीश दुग्गल ने कुछ समय बच्चों के साथ बिताया और उन्हें प्रोत्साहित किया. उन्होंने एनजीओ के 30-40 बच्चों में फल भी वितरित किए. एक्टर रजनीश दुग्गल ने कहा मैं सीआईआई और यंग इंडियंस की इस बेहतरीन अभियान का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. मैं खुश हूं कि मैं इन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला सक और मैं बच्चों की प्रतिभा देखकर अभिभूत हो गया. एक्टर रजनीश दुग्गल ने शाम को अपनी सेहतमंद लाइफस्टाइल के बारे में जानकारियों को यंग इंडियंस के इंदौर चैप्टर के सदस्यों से साझा बात किया. उन्होंने ल्प लर्निंग पहल के तहत शाकाहारी विगन लाइफस्टाइल पर प्रकाश डाला. उसीआईआई यंग इंडियंस (इंदौर चैप्टर) की चेयरपर्सन श्रीजीका पारिक अग्रवाल ने कहा, हम अनुभूति सेवा संस्थान के सुविधाहीन बच्चों को मदद करने के प्रयास में शामिल होकर खुशी महसूस कर रहे हैं. ये लोग बच्चों को विभिन्न तरह का प्रशिक्षण देने के लिए बिना रूके प्रयास कर रहे हैं. हमारे साथ, रजनीश दुग्गल और बच्चों ने अच्छा समय बिताया। हमे शाकाहारी भोजन के बारे में उनसे महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं जो हमारा स्वास्थ्य बनाये रखने में मदद करेगी.


