- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
मन और संस्कार को परिवर्तन करने की जरूरत: शिवानी बहन
अभय प्रशाल में ब्रह्माकुमारीज इंदौर जोन का स्वर्ण जयंति समारोह
इंदौर. हमारी आज की समस्याओंं का समाधान किसी एक व्यक्ति या नियम से नहीं होगा. उसके लिए हम सबको अपने मन और संस्कार को परिवर्तन करने की जरूरत है.
यह बात अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता ब्रम्हाकुमारी शिवानी बहन ने कही. ब्रह्माकुमारी शिवानी आज यहां अभय प्रशाल में ब्रह्माकुमारीज इंदौर जोन की स्वर्ण जयंति समारोह के निमित्त आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं.
लगभग 9 हजार लोगों की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि मन और संस्कारों की स्वच्छता से हम सतयुग या स्वर्ण युग ला सकते हैं जो हम सबकी आकांक्षा और जिसके लिए हम सब अपनी तरह से प्रयत्न भी कर रहे हैं। अभी तक हमने वस्तुओंं, संसाधनों, सम्पत्ति आदि में सुख, आनंद और शांति की तलास की है। सफलता या कामयाबी के लिए रीस के साथ रेस करते रहे हैं। पर इस सब का परिणाम सुकून या सुख के रूप में नहीं मिल पाया है.
हम ही करते हैं सतयुग का निर्माण
ब्रम्हाकुमारी शिवानी ने कहा कि सतयुग या स्वर्ग का निर्माण हम ही करते हैं. वैसा हम तभी कर सकते हैं जब हम अपने को न केवल सतयुगी आत्मायें स्वीकार करें वरन उस तरह के गुण और शक्तियां अपने में इमर्ज करें. तब ऐसा हो सकता है कि जिस तरह से हम सबने मिलकर इंदौर नगर को स्वच्छता में अव्वल किया है, उसी तरह से हम सतयुग अथवा स्वर्णिम युग का आगाज इसी नगर से करने में कामयाब हो जाएं.
राजयोग से समाप्त हुई बुराइयां: सुरेश
इससे पूर्व प्रख्यात सिने अभिनेता सुरेश ओबेरॅाय ने अपने जीवन में आये परिवर्तन के बारे में बताते हुए कहा कि राजयोग मेडिटेशन और दीदी शिवानी के मार्गदर्शन में उनके सभी बुराईयां समाप्त हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि अब वह जीवन एक बुरे सपने की तरह से लगता है और अब तो इस परिवर्तन से मुझे खुद को प्रेम हो गया है.
विकास गाथा प्रस्तुत की
इससे पूर्व स्वर्ण जयंती समारोह में माउन्ट आबू के डा. बनारसी साह, इंदौर जोन की निदेशिका ब्रम्हाकुमारी कमला दीदी, ब्रम्हाकुमारी उषा बहन, उज्जैन और शक्ति निकेतन की संचालिका ब्रम्हाकुमारी करुणा दीदी की शुभकामनांए वक्त की। मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक हेमलता दीदी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शक्तिनिकेतन कन्या छात्रावासकी छात्राओं ने सुंदर नृत्य के द्वारा इंदौर झोन की सथापना से लेकर 50 वर्षों के विकास की गाथा की प्रस्तुति दी. संचालन ब्रम्हाकुमारी अनिता दीदी ने किया.
महापौर का अभिनंदन

ब्रम्हाकुमारी शिवानी बहन ने पूरे भारत में सवच्छता सर्वेक्षण में इंदौर शहर को मुख्य स्थान मिलने पर मंहापौर श्रीमति मालिनी गौड़ का शाल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया एवं नगरवासियों को बधाई दी.


