- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
समाज के दानदाताओं से चल रही ज्ञानार्जन योजना
श्वेताम्बर जैन महासंघ ने 69 बच्चों को दी 3 लाख 34 हजार की छात्रवृत्ति
इन्दौर. अखिल भारतीय श्री श्वेताम्बर जैन महासंघ की ज्ञानार्जन योजना के तहत संस्था अध्यक्ष चंदनमल चोरडिय़ा ने 69 जरूरदमंद एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को 3 लाख 34 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की. यह आयोजन महासंघ कार्यालय स्टारलिस्ट टॉवर पर सम्पन्न हुआ.
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष श्री चोरडिय़ा ने कहा कि समाज के दानदाताओं के सहयोग से ज्ञानार्जन योजना विगत एक दशक से चल रही है. अत: महासंघ सभी दानदाताओं के प्रति आभारी है. समाज के दानदाताओं के सहयोग से आज गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा में आर्थिक सहयोग मिल रहा है.
यह जानकारी ज्ञानार्जन योजना के संयोजक राजेन्द्र जैन ने दी. उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति वितरण योजना का यह दूसरा चरण था. पहले चरण में महासंघ ने 112 जरूरतमंद विद्यार्थियों को 4 लाख 35 हजार रुपए की छात्रवृत्ति वितरण की थी. कार्यक्रम के विशेष अतिथि कैलाश नाहर, भंवरलाल कांसवा, प्रकाश कांकरिया थे.
संचालन राजेन्द्र जैन ने किया और आभार माना महासचिव विमल तांतेड़ ने. इस मौके पर योगेन्द्र सांड, कीर्ति शाह विशेष रूप से उपस्थित थे.


