- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
मप्र-छग में कोरोना लॉकडाउन के बाद भी जियो ग्राहक जोड़ने में कामयाब
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल के लिए टेलीकॉम ग्राहकों के आंकड़े जारी कर दिए हैं। ट्राई के अप्रैल 2020 के आंकड़ों के मुताबिक मप्र-छग सर्किल में रिलायंस जियो का दबदबा कायम है।
ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में रिलायंस जियो 3.06 करोड़ ग्राहकों के साथ पहले स्थान पर है। जियो ने अप्रैल में 1.71 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। कोरोना और लॉकडाउन में भी बेहतरीन सर्विस देने के कारण जियो ग्राहकों को जोड़ने में कामयाब रही है। लॉकडाउन के दौरान जियो ने पूरी सावधानी और सुरक्षा के साथ ग्राहकों को सेवा दी।
ट्राई के मुताबिक अप्रैल में वोडाफोन आइडिया के 1.98 लाख ग्राहक घटे हैं। वोडाफोन आइडिया के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में ग्राहक 2.38 करोड़ से घटकर 2.36 करोड़ रह गए हैं।
इस दौरान एयरटेल के मोबाइल ग्राहकों में भी कमी आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी में एयरटेल के ग्राहक 3.18 लाख घटे। एयरटेल के ग्राहक 1.44 करोड़ से घटकर 1.41 करोड़ रह गए हैं। वहीं सरकारी कंपनी बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या 63.7 लाख रही।
ट्राई के अप्रैल 2020 के आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में सर्किल में कुल 7.48 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सर्किल में कुल ग्राहकों की संख्या में 3.36 लाख की गिरावट देखी गई है।
ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के टेलीकॉम मार्केट में जियो 41 फीसदी हिस्से के साथ पहले स्थान पर है। वहीं वोडाफोन आइडिया 31.6 फीसदी के साथ दूसरे, एयरटेल 18.9 फीसदी के साथ तीसरे और बीएसएनएल 8.5 फीसदी के साथ चौथे स्थान पर है।
अप्रैल के महीने में पूरे देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 114.9 करोड़ रही। पूरे देश में रिलायंस जियो के 38.9 करोड़ ग्राहक, एयरटेल के 32.2 करोड़, वोडाफोन आइडिया के 31.4 करोड़ और बीएसएनल के 11.9 करोड़ ग्राहक हैं।


