- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शहर में हो सकती है प्रो-कुश्ती
इंदौर । मई माह में सुपर कॉरिडोर पर होने वाले अंतरराष्ट्रीय महादंगल मे अनेक सितारा पहलवानों के अलावा बॉलीवुड की हस्तियां भी शिरकत कर रही हैं और अब पहलवानों का हौंसला बढ़ाने के लिए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह आ रहे हैं।
ब्रजभूषण को कुश्ती से काफी लगाव है और 6 बार सांसद का चुनाव जितने के बाद भी वह तमाम व्यस्तताओं के बावजूद कुश्ती के लिए पूरा समय देते हैं। भारतीय संघ के अध्यक्ष ने इंदौर में होने वाले इस भव्य आयोजन में भाग लेने की सहमति प्रदान कर दी है। गत दिनों दिल्ली में उनके निजी निवास पर म.प्र. कुश्ती संघ के सचिव पप्पू यादव, धीरज ठाकुर, चंदनसिंह बैस व अमित सुनेल ने उनसे मुलाकात कर महादंगल में अतिथि के रूप में आने के लिए आमंत्रित किया और उन्होंने यह अनुरोध स्वीकार भी कर लिया। ब्रजभूषण सिंह ने इस दौरान कहा की मुझे खुशी है कि आप कुश्ती का इतना भव्य आयोजन करवा रहे हैं जिसमे देश के नामी पहलवानों के साथ विदेशी पहलवान भी आ रहे हैं। मेेरे प्रयास यही रहेंगे की भविष्य मे इंदौर मे प्रो-कुश्ती या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर का भव्य आयोजन हो। इंदौर में अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सभी सुविधाएं मौजूद है और यहां कुश्ती का माहौल भी काफी बेहतर है। यहां का प्राचीन इतिहास भी काफी सुनहरा है। आप की जमीं पर सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती का भी यादगार आयोजन हुआ था, और में उम्मीद करता हूं कि अंतरराष्ट्रीय महादंगल भी अपनी अमिठ छाप छोड़े।


