- Karisma Kapoor Recalls Salman Khan’s Effortless Charm and 90s Swag Through Contestant Prathamesh’s Performance on India’s Best Dancer Season 5
- Shakti Pumps (India) Limited Collaborates with Salesforce to Accelerate AI-Led Digital Transformation for India's Agricultural Sector
- शक्ति पंप्स की सेल्सफोर्स के साथ पार्टनरशिप,एआई के ज़रिए कृषि क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को मिलेगी रफ्तार
- लॉक अप सीजन 2 ने Ormax StreamView Top 10 में 3.2 मिलियन व्यूज़ के साथ बनाई जगह, दर्शकों का प्यार जीतना जारी
- Lock Upp Season 2 garners 3.2M views in Ormax StreamView Top 10, Continues Winning Hearts
जबलपुर रॉयल लायंस ने लगातार तीन जीत के साथ एमपीएल टी20सीजन 3 में बनाई अपनी मजबूत पकड़
इंदौर : जबलपुर रॉयल लायंस लगातार तीन जीत के साथ सीजन की बेहतरीन शुरुआत करके एमपीएल (MPL) टी20 में अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश में है। टीम के इस शानदार प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कप्तान राहुल बाथम ने कहा, “यह टीम अब तक की सबसे सर्वश्रेष्ठ टीम है। मुझ जैसे अनुभवी खिलाड़ियों, रितिक और पुनीत के साथ-साथ नए चेहरों के आने से हमें अनुभव और ऊर्जा का सही मिश्रण मिला है। लगातार 3 मैचों में अजेय रहने से हमें यह विश्वास मिला है कि हम एमपीएल के इस सीजन में अपना दबदबा बनाए रखेंगे।”
जबलपुर की टीम टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रही है और तीनों मैचों में जेआरएल (JRL) ने अच्छे अंतर से जीत दर्ज की है। पहले मैच में पुनीत दांते और पंकज पटेल ने इंदौर की टीम के टॉप ऑर्डर को पहले दो ओवरों में ही ढेर कर मैच पर पकड़ बना ली थी। बल्लेबाजी में अजय रोहेरा और रितिक टाडा ने शानदार पारियां खेलकर टीम को पहली जीत दिलाई।
वहीं, दूसरे मैच में पुनीत ने उज्जैन के खिलाफ गेंदबाजी में एक बार फिर बेहतरीन शुरुआत की। दूसरी पारी में 211 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जेआरएल ने 98 रनों पर 5 विकेट खो दिए थे। ऐसे में आकर्ष सिंह परिहार ने 21 गेंदों में 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को संभाला। लेकिन मैच के असली हीरो रितिक टाडा और कप्तान राहुल बाथम साबित हुए, जिन्होंने 114 रनों की नाबाद मैच जिताऊ साझेदारी की। इसमें रितिक ने मात्र 32 गेंदों में 91 रन और राहुल ने 23 गेंदों में 46 रन बनाए।
मालवा स्टालियंस के खिलाफ तीसरे मैच में जबलपुर को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया। अच्छी शुरुआती साझेदारी के बाद जबलपुर की टीम संकट में फंस गई जब उन्होंने 10 ओवर में 74 रन पर 4 विकेट खो दिए। लेकिन जेआरएल के ‘संकटमोचक’ अजय रोहेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक महत्वपूर्ण शतक जड़ा और संजोग सिंह निज्जर के साथ अहम साझेदारी की। स्कोर बोर्ड पर 205 रन टांगने के बाद टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पुनीत और नयनराज मेवाड़ा ने लगातार विकेट झटके और टीम को 54 रनों से जीत दिलाई।
जबलपुर रॉयल लायंस ने हर मैच में एक संपूर्ण टीम प्रदर्शन दिखाया है और कभी भी वे दबाव में नजर नहीं आए। रितिक टाडा ने आगे कहा, “चाहे हमारे कोच और सहयोगी स्टाफ हो या प्रबंधन, हमें हर किसी से सही समर्थन मिल रहा है और यह प्रदर्शन उसी का परिणाम है।”
उनका अगला मुकाबला 15 जून को इंदौर में भोपाल लेपर्ड्स के खिलाफ होगा, जो प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक मैच होने वाला है।


