- 4 Standout Moments of Birthday Girl Karisma Kapoor on India’s Best Dancer Season 5
- Dinesh Vijan and Maddock Films unveil the Teaser of PRAHAAR – The Ujjwal Nikam Story; Rajkummar Rao delivers a Striking First Impression
- दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स लेकर आए प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी का टीज़र; राजकुमार राव का पहला इम्प्रेशन ही सीधा दिल-दिमाग हिला देने वाला!
- IIT Kharagpur Study Finds Scientific Speed Management Can Significantly Reduce Fatal Crash Risk on Indian Highways
- हर सिरदर्द सामान्य नहीं होता, मस्तिष्क के संकेतों को समझना है जरूरी -डॉ. रजनीश कछारा
एएसआई इंदौर चैप्टर ने मनाया नेशनल सर्जन्स वीक 2026
चिकित्सा, जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध आयोजन
इंदौर, 13 जून 2026: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इन विभिन्न आयोजनों का उद्देश्य सर्जन्स के बीच नॉलेज एक्सचेंज को बढ़ावा देने के साथ समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करना है।
सप्ताह की शुरुआत 8 जून को होटल क्राउन पैलेस में “फाइनेंशियल फिटनेस फॉर सर्जन्स : बिल्डिंग वेल्थ बियॉन्ड द ऑपरेटिंग रूम” कार्यक्रम से हुई, जिसमें चिकित्सकों के लिए वित्तीय प्रबंधन और निवेश पर चर्चा की गई। 9 जून को लाइव हर्निया सर्जरी कैंप एवं वर्कशॉप आयोजित हुई, जिसमें सर्जन्स की टीम ने सहभागिता की।
11 जून को होटल सयाजी में “सर्जिकल विजडम सीरीज: कन्वर्सेशन्स दैट मैटर” कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें वरिष्ठ सर्जन्स ने अपने अनुभव और जीवन पाठ युवा चिकित्सकों के साथ साझा किए। 12 जून को वी वन हॉस्पिटल में सर्जन्स के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया, जो उनके स्वास्थ्य और कल्याण को समर्पित था।
13 जून को हर्निया रोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष सोशल मीडिया अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से आमजन को हर्निया के लक्षणों, समय पर पहचान और उपचार विकल्पों की जानकारी दी गई।
एएसआई इंदौर सिटी चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. अपूर्व चौधरी ने कहा, “नेशनल सर्जन्स वीक का उद्देश्य एकेडेमिक प्रोग्राम्स से आगे जाकर बल्कि अनुभवी और नए सर्जन्स के बीच ज्ञान एवं अनुभवों का आदान – प्रदान सुनिश्चित करना भी है। जहां लाइव हर्निया सर्जरी वर्कशॉप जैसे कार्यक्रम प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों में सर्जिकल निर्णय प्रक्रिया और तकनीकी बारीकियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं वहीं सोशल मीडिया कैम्पैन सामान्य जन से उनकी भाषा में संवाद करने का प्रयास है।”
एएसआई इंदौर सिटी चैप्टर के सचिव डॉ. प्रणव मंडोवरा ने कहा, “इस वर्ष नेशनल सर्जन्स वीक को जनस्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता से भी जोड़ा गया है। हर्निया जागरूकता अभियान, हेल्थ चेकअप कैंप, रक्तदान शिविर और अन्य गतिविधियां इसी सोच का हिस्सा हैं। हमें विश्वास है कि यह आयोजन चिकित्सा समुदाय के साथ-साथ आम नागरिकों में भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
सप्ताह का समापन आज 14 जून को फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता गतिविधियों के साथ होगा। रेजीडेंसी कोठी में प्रातः वॉकाथॉन आयोजित के बाद प्रतिभागियों के लिए नाश्ता एवं बॉलिंग गतिविधि रखी जाएगी। तत्पश्चात गीता भवन, इंदौर में रक्तदान शिविर भी आयोजित होगा।


