- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
सांई बाबा के चरण पादुका की निकली शोभायात्रा
गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज होगा सांई धाम का नाम
इन्दौर. सांई बाबा शिर्डी के शहंशाह… सांई बाबा बोलो…मेरे सर पे सदा तेरा हाथ रहे..तेरे कर्म पर मैं कुर्बान ओ शिर्डी वाले… सांई ने मुझको आकर नाम दिया… ऐसे ही बाबा के भजनों पर भक्त थिरकते नजर आए.
मौका था देवी अहिल्या सांई सोशल भक्त समिति के तत्वावधान में सांई शताब्दी समाधि महोत्सव के तहत निकलने वाली सांई चरण पादुका की भव्य शोभायात्रा का। भंवरकुआ स्थित शिव मंदिर से निकली चरण पादुका की शोभायात्रा की शुरूआत सांधु-संतों के सान्निध्य में सांई भक्तों ने महाआरती कर की गई। महाआरती के पश्चात शिर्डी सांई मंदिर संस्थान से मसर्डिज में लाई गई सांई बाबा की मूलचरण पादुका की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सांई भक्तों के साथ-साथ बड़ी संख्या में धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र में अपनी सेवाऐं देने वाले वरिष्ठ समाजसेवी भी शामिल हुए थे। शोभायात्रा में युवाओं द्वारा शहर की जनता को स्वच्छ इन्दौर-स्वस्थ इन्दौर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जैसे सामाजिक संदेश भी दिए। देवी अहिल्या सांई सोशल भक्त समिति अध्यक्ष भोलासिंह ठाकुर, प्रदीप अग्रवाल एवं मनीष जिंदल ने बताया कि सांई शताब्दी समाधि महोत्सव के तहत शनिवार को भंवरकुआ स्थित शिव मंदिर से सांई बाबा की चरण पादुका की भव्य शोभायात्रा निकाली गईय शोभायात्रा में उज्जैन बाबा महाकाल की शाही सवारी में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी भक्तों का ध्यान आकर्षित किया. शोभायात्रा में सांई बाबा का स्वरूप एवं झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।. भंवरकुआ शिव मंदिर से प्रारंभ हुई सांई चरण पादुका की शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई रीजनल पार्क स्थित अस्थाई सांई धाम मंदिर पहुंची, जहां सांई भक्तों द्वारा विद्वान पंडि़तों और संतों के सान्निध्य में मंत्रोउच्चार के साथ चरण पादुका की स्थापना की गई। दो दिवसीय महोत्सव के तहत रविवार 6 मई को भी सांई भक्त सुबह से रात्रि तक सांई बाबा की चरण पादुका का दर्शन पूजन कर सकेंगे। इसके पश्चात रविवार को ही रात्रि 9 बजे मुंबई के कलाकारों द्वारा सांई सद्चरित्र पर आधारित नाटक का मंचन भी किया जाएगा।
गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज होगा अस्थाई मंदिर – देवी अहिल्या सांई सोशल भक्त समिति से जुड़े हेमंत मित्तल ने जानकारी दी कि सांई बाबा शताब्दी वर्ष में आयोजित सांई चरण पादुका दर्शन महोत्सव में रीजनल पार्क में 1 लाख स्के फीट में बने अस्थाई सांई धाम मंदिर का विश्व कीर्तिमान भी बनेगा। रीजनल पार्क में बने इस सांई धाम मंदिर का नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में भी दर्ज किया जाएगा। सांई धाम मंदिर का निर्माण 100 फीट चौड़ा और 250 फीट लंबा अस्थाई मंदिर बनाया गया है।


