- Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- LPU's Future-Ready B.Tech Ecosystem Powers Record Placements with Industry-Ready Talent
- ग्रीनप्लाई ने लॉन्च की टर्मीवैक्स - प्लाईवुड के लिए भारत की पहली एंटी-टर्माइट वैक्सीनेटेड तकनीक
- Greenply Launches Termivax, India's First Anti-Termite Vaccinated Technology in Plywood
- Varun Sood Backs Best Friend Harman Singha Ahead of The Traitors Season 2: You've got this! Go kill it, Harman!
सामाजिक क्रांति में इंदौर का अग्रवाल समाज हमेशा अग्रणी रहा
इंदौर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक महेश गुप्ता का आज अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति की ओर से इंदौर आगमन पर होटल रेडिसन पर आयोजित एक समारोह में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि इंदौर का नाम सामाजिक क्रांति और चेतना जागृत करने में हमेशा अग्रणी रहा है। यहां समाज के सभी वर्ग के बंधु एक जाजम पर जमा होकर सेवा का जो अनुष्ठान चला रहे हैं, वह हम सबके लिए अनुकरणीय है।
केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी, पूर्व अध्यक्ष संजय बांकड़ा, अंकित दिनेश मित्तल, राजू केटी, संदीप मौर्या, वरूण बागड़ी एवं सिद्धार्थ बाबू एयू स्मॉल फायनेंस सहित अग्रवाल-वैश्य समाज के अनेक बंधु इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रसिद्ध केंट आर-ओ के प्रबंध संचालक गुप्ता को जब बताया गया कि इंदौर में अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के माध्यम से विवाह के पूर्व युवक-युवतियों के लिए परिवार का विघटन रोकने के उद्देश्य से काउंसिलिंग, हर आयु वर्ग के समाजबंधुओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, युवाओं के लिए अग्रवाल प्रीमियर लीग सहित अनेक रचनात्मक एवं सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि इंदौर का नाम और काम तो बहुत पहले से ही अग्रणी रहा है। इस मौके पर उन्होंने अग्रवाल प्रीमियर लीग द्वारा 13 मई से प्रारंभ होने वाली क्रिकेट स्पर्धा के लिए क्रिकेट क बल्ले पर अपने हस्ताक्षर कर आयोजन के प्रति अपनी शुभकामनाएं भी व्यक्त की। केंद्रीय समिति की ओर से उन्हें इस स्पर्धा का निमंत्रण भी सौंपा गया।


