- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
- Himesh Reshammiya Stuns Audience with "Naak Se Gaaun Ya Khatarnaak Se" at a Packed Arena, Fans Respond with "Khatarnaak Se" as He Impresses the Crowd with Afsaana Banaaya Aapne
- What’s Cooking? Disha Patani Gets the Audience Curious by Dropping an Intriguing Post, Says “It’s time to get DZ!”
सुपरस्टार महेश बाबू ने फैंस के साथ सेल्फ़ी लेने के लिए बिताया 14 घंटो का वक़्त!
सुपरस्टार महेश बाबू फिलहाल आगामी फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं, लेकिन अपने सभी प्रशंसकों के साथ वक्त बिताने के लिए महेश ने अपने व्यस्त शेड्युल से कुछ समय निकाला और अपने सभी फैंस की दिली तमन्ना पूरी की।
अभिनेता महेश हर दिन अपनी शूटिंग से समय निकालकर अपने प्रशंसकों से आमने-सामने रूबरू होते है और प्रत्येक प्रशंसक के साथ सेल्फ़ी निकालते है।
पूरा देश महेश बाबू का फैन है और ऐसे में वो अपने फैंस को खुश रखना बखूबी जानते है इसिलए हर रोज़ शूटिंग खत्म करने के बाद, अपने प्रशंसकों से मुलाक़ात करना उनके दिनचर्या का हिस्सा बन गया है।
अभिनेता की आगामी फिल्म “भारत एएन नेनू” ने उनके प्रशंसकों के बीच प्रत्याशा की लहर उत्पन्न कर दी है।
फ़िल्म भारत एएन नेनू में मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहे, महेश बाबू को फ़िल्म के टीज़र ने एक क्रांतिकारी नेता के रूप में दिखाया गया है। यह एक ऐसी स्थिति है जब भारत मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करता है और वह समाज में बदलाव ले कर आता है।
कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुए ‘पहले शपथ’ में उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला था, तो नवीनतम टीज़र में तेलगू राष्ट्रभक्ति गाथा के उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
“भारत” महेश की 2017 रिलीज स्पाइडर से बिल्कुल अलग है, जहाँ उन्हें खुफिया ब्यूरो कार्यालय के एक अधिकारी शिवा के रूप में दिखाया गया था। ‘भारत एएन नेनू’ के टीज़र ने अभिनेता के प्रशंसकों के उत्साह को दोगुना बढ़ा दिया है, परिणामस्वरूप फ़िल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतेज़ार किया जा रहा है।


