- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
फिक्की फ्लो लगाएगी शहर में 100 फूड एटीम
इंदौर. फिक्की फ्लो लेडिस आर्गनाईजेशन द्वारा शहर में फूड एटीएम की अनोखी शुरुआत की जा रही है. इस फूड एटीएम से जरुरतमंद लोग भोजन के पैकेट ले सकेंगे. इस अभियान के लिए फिक्की फ्लो द्वारा फंड रेंजिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जाने माने अभिनेता पद्म श्री शेखर सेन स्वामी विवेकानंद पर आधारित सोलो प्ले प्रस्तुत करेंगे.
उपरोक्त जानकारी देते हुए फिक्की फ्लो लेडिस आर्गनाईजेशन इंदौर चेप्टर की चेयरपरसन श्रीमति नेहा मित्तल ने बताया कि जीवन की भागदौड़ में कई बार लोग बगैर खाना खाए काम में लगे रहते है. ऐसे में भोजन की सुगम उपलब्धता के लिए तृप्ती अभियान चलाया जा रहा है. इसका मकसद ऐसे लोगों की मदद के लिए शहरभर में फूड एटीएम लगाना है जिन्हें भूख लगी है और वे घर से दूर हो. इन फूड एटीएम से जरुरतमंद लोग मुफ्त में भोजन के पैकेट ले सकेंगे. अब तक इस तरह के फूड एटीएम विदेशों में ही होते थे. तृप्ती अभियान के लिए काफी पैसों की जरुरत है इसलिए फिक्की फ्लो लेडिस आर्गनाईजेषन एक फंड रेंजिंग कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है. जाने माने गायक व अभिनेता पद्म शेखर सेन स्वामी विवेकानंद पर आधारित सोलो प्ले प्रस्तुत करेंगे. यह कार्यक्रम 21 अप्रैल को शाम 6 बजे रेसकोर्स रोड स्थित लाभमंडपम में आयोजित किया जाएगा. श्रीमति नेहा मित्तल ने बताया कि आयोजन के तहत 100 फूड एटीएम लगाने की योजना है. फिलहाल 10 से इसकी शुरूआत की जाएगी. यह एटीम कुछ रेस्टोरेंट के बाहर लगाए जाएंगे जिसके लिए उनसे बात चल रही है. इन फूड एटीएम में इच्छुक लोग फूड के पैकेट रख सकेंगे जो कि जरुरतमंद अपनी जरुरत के हिसाब से ले लेंगे. इस अभियान के लिए सहयोग राशि लेकर पास दिये जाएंगे.


