- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में डॉ. रीना मित्तल मिसेस इंटेलिजेंस अवार्ड से सम्मानित
इंदौर. इन्दौर की बेटी ने डॉक्टरी पेशे के साथ-साथ अपनी इंटेलिजेंस के जरिए दिल्ली में आयोजित मिसेज इंडिया क्वीन सब्सटेंस (सौंदर्य प्रतियोगिता) के ग्रैंड फिनाले में मिसेस इंटेलिजेंस अवार्ड जीतकर एक मिसाल पेश की हैं. डॉ. रीना मित्तल ने नई दिल्ली के आईटीसी वेलकम वेलकम होटल में आयोजित मिसेस इंडिया क्वीन ऑफ सब्सेंट सौंदर्य प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले में अपना बेहतरीन प्रदर्शन देकर इन्दौर, दिल्ली और समस्त डॉक्टर (चिकित्सा) समुदाय का नाम रोशन किया है.
गौरतलब है कि इन्दौर के ही एमजीएम मेडि़कल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद उन्होंने एआईआईएमएस नई दिल्ली से एम.डी. किया है. उन्होंने 11 से 13 अप्रैल तक चलनी वाली इस सौंदर्य प्रतियोगिता में हर राऊंड में प्रतिभागियों को बराबरी की टक्कर दी. उनके बॉलीवुड डांस और विशेषकर सफेद इवनिंग गाऊन की निर्णायकों ने खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम में महिला चौधरी एवं पूजन ढिल्लो विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थी. इस प्रतियोगिता में इंडिया सबसे समझदार (इंटेलिजेंट) वुमन का खिताब पाकर वह खुश हैं। क्योंकि उनका मानना है कि है कि हर लड़की को सबसे पहले शिक्षा प्राप्त कर अपने आप को आत्मनिर्भर बनाना चाहिए और इसके बाद अपने सपनों को पूरा करने के लिए परिश्रम करना चाहिए। परिश्रम के माध्यम से ही हम आगे अपना मुकाम पा सकते हैं. इस मुकाम को पार करने के बाद उन्हें कई मॉडलिंग और फिल्मों के ऑफर भी मिल रहे हैं. डॉ. रीना मित्तल अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता व सास-ससुर को देती हैं. प्रतियोगिता में वह मध्यप्रदेश और नई दिल्ली से एकमात्र डॉक्टर थी जो इस प्रतियोगिता में भाग ले रही थीं इस प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया था एवं 8 राऊंड आयोजित किए गए थे। जिसमें से सभी प्रतिभागियों को अपने फिटनेस, पर्सनालिटी, इटेलिजेंट, लुक और परफार्मेंस के आधार पर फाइनल प्रतिभागी के रूप में चुना गया है। इस मिसेस इंडिया क्वीन प्रतियोगिता में 25 से 60 साल की उम्र की महिलाऐं पार्टिसिपेट करती है. इस सौंदर्य प्रतियोगिता में यूएसए, कनाड़ा, लंदन सहित अन्य देशों की महिलाएं भी शामिल हुई थी।


