- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनय देव निर्देशित, दिव्या खोसला अभिनीत ‘सावी’ के ट्रेलर 21 मई को होगा रिलीज़
अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म सावी दिन प्रतिदिन लोगों की उत्सुकता को बढ़ा रही है हालही में फिल्म के निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज की तारीख – 21 मई की घोषणा करते हुए एक मनोरंजक पोस्टर जारी किया है। दिव्या खोसला, हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर एक अनदेखे अवतार में नज़र आ रहे हैं , पोस्टर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता जगा दी है, जो फिल्म की कहानी के भीतर छिपे रहस्यों को जानने के लिए उत्सुक हैं।
डिवाइडेड ग्रिड पोस्टर में तीनों का एक दिलचस्प फ्रेम दिखाया गया है – केंद्र में, हर्षवर्धन राणे एक जेल में फंसे हुए हैं, जबकि एक तरफ दिव्या चुलबुली और हंसमुख है, दूसरी तरफ, उसकी नाक से खून बह रहा है, जो गहन और रोमांचकारी यात्रा का संकेत देता है। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
टीज़र में दिखाई गयी रहस्यमय झलकियों और मुख्य अभिनेताओं, दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राणे की आगामी आकर्षक केमिस्ट्री को प्रदर्शित करने वाले गीत “हमदम” के हालिया रिलीज़ के बाद, दर्शकों के बीच ट्रेलर के लिए प्रत्याशा बढ़ गई है।
21 मई को ट्रेलर देखने और सावी के भीतर छिपे रहस्यों को उजागर करने का मौका न चूकें, यह 31 मई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


