- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
लड़कियां सीख रही है बचाव के तरीके
इन्दौर. चुनौतिया कैसी भी हो उसका डटकर मुकाबला करें.अपना आत्मविश्वास नहीं खोएं और स्वयं को फिट रखें.
यह बात सेल्फ डिफेन्स एक्सपर्ट देवेन्द्र डोबरिया ने लड़कियों को आत्म सुरक्षा के टिप्स देते हुए कहे. नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर दुआ सभागृह में चल रहा है। इसका आयोजन संस्था ज्वाला की ओर से किया जा रहा है. संस्था प्रमुख डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि यदि लड़कियों के पास केवल आलपीन, मोबाइल, क्लीप, पेन है तो भी वह अपनी रक्षा कर सकती है, बशर्त है उसे आत्मरक्षा के बचाव के तरीके पता हो। वर्तमान में यह बहुत जरूरी है, क्योंकि आजकल लड़कियों के साथ छेडख़ानी की घटनाएं अधिक हो रही है. सॉफ्ट स्किल एक्सपर्ट मोनिका आनंद ने कहा कि लड़कियां खुद को कमजोर नहीं समझे क्योंकि वह शक्ति का स्वरूप है. लड़कियां ठान ले तो वे सबकुछ कर सकती है. संस्था ज्वाला द्वारा अभी तक 80 हजार लड़कियों को प्रशिक्षण दिया गया है. वैशाली खरे ने बताया कि आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर रोजाना सायं 5 से 6 बजे तक दुआ सभागृह में आयोजित किया जा रहा है. शिविर में विभिन्न वर्गों की लड़कियां और महिलाएं प्रशिक्षण ले रही है. अतिथि का स्वागत निशा मरवाह, विभा मिश्रा, प्रवीणा मिश्रा ने किया. संचालन डॉ. दिव्या गुप्ता ने किया, अंत में आभार माना डॉ. शुभा ओझा ने.


