- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सेवा प्रकल्प निरंतर चलते रहना चाहिए: महाजन
पैंतीस लाख की लागत से तैयार कम्प्यूटर लैबयुक्त वैन का लोकार्पण
इंदौर. वनबंधु परिषद एवं एकल अभियान के माध्यम से सेवा के जितने प्रकल्प चलाए जा रहे हैं, वे राष्ट्र के विकास को नए आयाम और नई गति देने वाले हैं. एकल अभियान वाकई बहुत बड़ा काम है, जिसमें समाज के वंचित और वास्तविक जरूरतमंदों की निष्काम सेवा का भाव है. वनबंधु परिषद जैसे संगठन अनुकरणीय सेवा के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों को जोडऩे में भी महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं. सेवा का यह अनुष्ठान निरंतर चलते रहना चाहिए.
लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने रिंगरोड स्थित सीतादेवी जयनारायण जाजू माहेश्वरी छात्रावास भवन परिसर में वनबंधु परिषद के एकल अभियान के अंतर्गत लगभग 35 लाख रू. मूल्य की लागत से तैयार कम्प्यूटर लेबयुक्त वैन के लोकार्पण समारोह में उक्त बातें कही. श्रीमती महाजन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वैन का पूजन कर लोकार्पण की रस्म संपन्न की. यह वैन ह्यूस्टन-अमेरिका के कारोबारी एवं मूलत: इंदौर के अमित-अमृता भंडारी के सहयोग से तैयार की गई है. इस दंपत्ति ने वनवासी अंचलों के बच्चों के लिए कम्प्यूटर शिक्षा हेतु इस वैन के लिए 10 हजार डॉलर का सहयोग प्रदान किया है. आज लोकार्पण समारोह में एकल अभियान के राष्ट्रीय सह अभियान प्रमुख लालन शर्मा, अनवरत ग्रुप के नितेश उपाध्याय एवं भंडारी दंपत्ति भी उपस्थित थे. भंडारी दंपत्ति को भी इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संचालन नितेश गुप्ता ने किया और आभार माना रसनिधिकुमार गुप्ता ने। श्रीमती महाजन ने लोकार्पण के पूर्व कम्प्यूटर वैन का अवलोकन भी पूरी दिलचस्पी के साथ किया.
18 बच्चे एक साथ लेंगे प्रशिक्षण
एकल अभियान की ओर से राम अवतार जाजू एवं रसनिधि कुमार गुप्ता ने बताया कि इस वैन में एक साथ 18 बच्चे कम्प्यूटर का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे. वैन की छत पर सौर ऊर्जा संग्रहण की व्यवस्था भी की गई है ताकि वैन को बिजली पर निर्भर न रहना पड़े. देश में इस तरह की दस वैन विभिन्न अंचलों में पहले से संचालित है. इंदौर चेप्टर के बड़वानी, खरगोन, खंडवा आदि क्षेत्रों में फिलहाल 840 एकल विद्यालय चलाए जा रहे हैं। यह वैन एक समयबद्ध कार्यक्रम के तहत इन गांवों के बच्चों तक पहुंचेगी। प्रशिक्षण के बाद इन्हें प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे ताकि रोजगार सुलभ हो सके.


