- पहली राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ देशभर के दर्शकों के लिए लेकर आ रही है एक सिनेमाई थ्रिलर
- Do Not Ignore Changes in Heart Rhythm: Dr. Aditya Pradeep Mulgaonkar
- रीढ़ की कई समस्याओं का इलाज अब 7–10 मिलीमीटर के छोटे चीरे से संभव
- Gurmeet Choudhary and Isha Malviya Take Audience on a Journey of Intense Love with Tum Mere Ho Teaser
- From Dil Chahta Hai to Prem Keetanu, How Bollywood’s Campus Film Has Changed With Every Generation
अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का 10वां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 9 अगस्त को
सोशल मीडिया एवं एआई के प्रभावी उपयोग पर पवन त्रिपाठी देंगे विशेष प्रशिक्षण
भोपाल, 5/8/26। डिजिटल युग में संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपना दल (एस) मध्य प्रदेश द्वारा रविवार, 9 अगस्त को सुबह 11 बजे से 10वां ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष सत्र का विषय “सोशल मीडिया में सक्रियता से जिम्मेदारी तक – एआई और डिजिटल कम्युनिकेशन का सही उपयोग” रखा गया है। कार्यक्रम में डिजिटल मार्केटिंग कंसल्टेंट एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ पवन त्रिपाठी मुख्य प्रशिक्षक के रूप में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की प्रभावी रणनीति, डिजिटल संगठन निर्माण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक उपयोग, डिजिटल कंटेंट प्लानिंग, ऑनलाइन कम्युनिकेशन और रिस्पांसिबल डिजिटल कम्युनिकेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम तथा कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन भी प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।
सत्र को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल ने कहा कि, “आज संगठन की मजबूती केवल मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल मंचों पर भी हमारी सक्रिय और जिम्मेदार उपस्थिति उतनी ही आवश्यक है। यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीकों और सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग की दिशा में नई सोच देगा। मुझे विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता इस अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे।”
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम ने कहा कि “डिजिटल कम्युनिकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में राजनीतिक और सामाजिक संवाद की दिशा तय करेंगे। हमारा उद्देश्य केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय होना नहीं, बल्कि जिम्मेदार, तथ्यात्मक और प्रभावशाली संवाद स्थापित करना है। पवन त्रिपाठी का यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप डिजिटल कौशल प्रदान करेगा।”
प्रशिक्षक पवन त्रिपाठी ने कहा कि, “मौजूदा दौर डिजिटल मीडिया का है और मैं बेहद उत्साहित महसूस कर रहा हूँ कि मुझे अपने मार्गदर्शक डॉ अतुल मलिकराम जी की पार्टी के लिए, सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल विषय पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करने का अवसर मिलेगा।”
वर्तमान समय में तेजी से बदलते डिजिटल परिदृश्य में यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीकों का बेहतर उपयोग सिखाने के साथ-साथ संगठन की डिजिटल उपस्थिति को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं यह लगातार आयोजित किए जा रहे ऑनलाइन प्रशिक्षणों की श्रृंखला का 10वां सत्र है, जो संगठन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं पूर्व पदाधिकारियों के क्षमता विकास के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नोट्स बनाने के लिए कॉपी और पेन साथ रखने का भी आग्रह किया गया है, ताकि वे महत्वपूर्ण जानकारियों को एकत्र कर अपने संगठनात्मक कार्यों में लागू कर सकें।


