- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
1,146 ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट्स ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करके सिद्धि हासिल की
भारत और दुनिया भर के प्रतिभागियों ने साथ मिलकर दुल्हन का मेकअप पूरा करने वाले सबसे ज्यादा मेकअप आर्टिस्ट्स का रिकॉर्ड बनाया। रिकॉर्ड का टाइटल है: “मोस्ट यूज़र्स इन अ मेकअप वीडियो हैंगऑउट”
अहमदाबाद। भारत और अन्य देशों के 1,146 हेयर और ब्यूटी प्रोफेशनल्स ने “मोस्ट यूज़र्स इन अ मेकअप वीडियो हैंगऑउट” रिकॉर्ड के प्रयास दरम्यान एक साथ ब्राइडल फेस मेकअप पूरा करने वाले सबसे ज्यादा मेकअप आर्टिस्ट का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मे अपना नाम दर्ज करके सिद्धि हासिल किया।

बीईएएसए (ब्यूटी सैलून इंटरनेशनल ट्रेड शो), ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन और ब्राह्मणी इवेंट्स द्वारा आयोजित इस यूनिक इवेंट में मेकअप आर्टिस्ट्स ने पारंपरिक भारतीय शैली में दुल्हन / मॉडल का मेकअप पूरा किया। अपनी तरह के इस पहले ऑनलाइन इवेंट में हर लोकेशन पर एक मेकअप आर्टिस्ट और एक मॉडल / दुल्हन मौजूद थे।
इस पुरे इवेंट की मॉनिटरिंग गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम लंदन से कर रही थी। उन्होंने भारत, यूएस, यूके, यूएई और अन्य स्थानों के प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए इस रिकॉर्ड को प्रमाणित किया।
बीईएएसए के मैनेजिंग डायरेक्टर जसवंत बामनिया ने कहा, “गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाना एक बड़ी उपलब्धि है। यह भारत और विदेशों में मौजूद मेकअप आर्टिस्ट फ्रटर्निटी के लिए गर्व का क्षण है। हमारे रिकॉर्ड को प्रमाणित करने के लिए हम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों के शुक्रगुजार हैं।”
कोरोनोवायरस महामारी की वजह से सार्वजनिक समारोह पर पाबंदी लगने के कारण हेयर और ब्यूटी इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। मेकअप प्रोफेशनल्स का सबसे ज्यादा काम शादियों के दौरान होता है पर फ़िलहाल शादियां भी रुकी हुई है इसलिए स्थिति और अधिक ख़राब हो गई है।
ऑल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन की अध्यक्ष संगीता चौहान ने कहा कि “इस गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने के पीछे हमारा उद्देश्य इस कठिन समय में भी ब्यूटी प्रोफेशनल्स सकारात्मक बने रहने के लिए प्रेरित करना था। उन्हें इस कार्यक्रम के माध्यम से दुनिया के सामने अपनी ब्राइडल मेकअप की प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इस सफल प्रयास से सभी के मन में उत्साह पैदा हो गया है, जिससे सभी को इस महामारी के कठिन समय से उबरने में मदद मिलेगी।”
यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ और एक घंटे में समाप्त हुआ। महामारी की स्थिति को देखते हुए, सभी मेकअप आर्टिस्ट्स ने पूरे कार्यक्रम में फेस मास्क पहने।


