- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
- अगले एक साल में 62% महिलाएँ क्रिप्टो में निवेश की योजना बना रही हैं: CoinSwitch सर्वे
- Women’s Day Special! Actresses Who’ve Anchored Women-Centric Narratives in Films
- Pratibha Ranta Reveals the Reason Behind Choosing Accused as her Second Film After Laapataa Ladies: Didn’t want to repeat myself, it felt right
- technology should accelerate creativity, not restrict it: Ritu Shree
कोरोना महामारी को मात देकर इंडेक्स से 20 मरीज़ स्वस्थ होकर घर लौटे
इंदौर. इंदौर में गुरुवार तक कोरोना के 8000 से अधिक मामले सामने आ चुके है। दूसरी ओर राहत की ख़बर है कि इंडेक्स अस्पताल से एक ही दिन में 20 मरीज़ स्वस्थ हो कर घर लौट गए। जिनमें 09 पुरुष 10 महिलाएं एवं 4 वर्षीय बच्ची भी शामिल है। 65 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना को मात देने में सफल रहे।
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव ने इसे अपनी टीम की सफलता बताया जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर ,कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, को कॉर्डिनेटर डॉ धीरज शर्मा, डॉ.हिमांशु सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स और उनके सुपरविज़न में काम कर रहे साथी शामिल है।
65 वर्षीय लीला बाई ने बताया की 16 दिन पहले मैं कोरोना संक्रमित पाई गई थी उसके बाद मुझे इंडेक्स अस्पताल लाया गया इस उम्र में जहाँ अपना शरीर भी साथ नही देता वहाँ अस्पताल प्रबंधन ने मेरी परिवार की तरह देख रेख की मेरी हर जरूरत को पूरा किया इसके बाद आज में स्वस्थ हो कर घर लौट रही हु इसके लिए में तहे दिल से इंडेक्स का शुक्रिया अदा करती हूं।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि हमारे लिए यह काफ़ी खुशी की बात है कि इंडेक्स अस्पताल से लगातार कोरोना मरीज़ स्वस्थ हो कर अपने घर लौट रहे है जिनमें हर आयु वर्ग के मरीज़ शामिल है आज भी इंडेक्स अस्पताल से 20 नये स्वस्थ हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम को मैं धन्यवाद देना चाहता हूँ जिनकी मेहनत से हम ये सफलताएं प्राप्त कर पाए है। डॉक्टर्स और उनकी टीम अपने घर व परिवार को छोड़ कर पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रहे है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया इंडेक्स अस्पताल में प्रतिदिन योग क्रियाए भी कराई जाती है जिस से उनकी इम्युनिटी में सुधार आ रहा है। हमारी कोशिश रहेगी कि हम इसी तरह आगे भी इंदौर को कोरोना मुक्त करने में अपना विशेष योगदान देने के किये तत्पर तैयार रहेंगे।
43 मरीजों को अरविंदो अस्पताल से डिस्चार्ज किया
इंदौर में कोरोना मरीजों के सफल उपचार का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में आज 43 मरीजों ने कोरोना की जंग जीती है। इन मरीजों को अरविंदो अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल से सभी मरीज विजयी भाव से अपने-अपने घरों की और रवाना हुये।
अस्पताल परिसर से इन मरीजों को विदाई दी गई। डिस्चार्ज मरीजो ने उपचार के दौरान सहयोग करने वाले स्टॉफ और चिकित्सकों का आभार माना। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उनकी बेहतर देखभाल की गई। समुचित इलाज किया गया।
इसके फलस्वरुप वे कोरोना को हराने में सफल हुये। हमें एक बड़ी जंग जीतने जैसी खुशी है। नि:शुल्क इलाज के उन्होंने शासन-प्रशासन को भी धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति भी आभार माना।


