- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
सांसद ने जरुरमंदों को किया मास्क का वितरण
एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान
इंदौर। सांसद शंकर लालवानी द्वारा एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान के अन्तर्गत आज आदर्श रोड (ग्रेटर कैलाश रोड) पर नेकी की दिवार के पास जरुरतमंदों को निशुल्क मास्क का वितरण किये गये।
इस अवसर पर सांसद श्री लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के निर्णय एवं उसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशानुसार कामकाजी महिलाओं से मास्क बनाने के कार्य का निर्णय लिया गया। यहा पर जो मास्क का वितरण किया जा रहा है। यह मास्क किसी बड़ी कम्पनी या फेक्ट्री में नहीं बनाये गये है बल्कि बस्तियों की महिलाओं व स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा मास्क का निर्माण किया गया है।

सांसद श्री लालवानी ने कहा कि, मेने स्वयं गरीब बस्तियों में जाकर महिलाओं को मास्क बनाते हुए देखा है निगम द्वारा जरुरतमंद लोगो को निशुल्क मास्क का वितरण किया जावेगा।
अभी कोरोना गया नही है और कोरोना से बचाव के लिए प्रोटोकाल के अन्तर्गत मास्क लगाना, सोश्ल डिस्टेंसिंग करना और सेनिटाईजर या साबून से हाथ को धोना आवश्यक है।
उसी कड़ी में माननीय मुख्यमंत्रीजी की मंशानुसार एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान के अन्तर्गत निगम द्वारा निशुल्क मास्क वितरण किया जा रहा है। शहर के नागरिको को मास्क की कमी नही होने दी जाएगी।
यहां पर प्रतिदिन निगम द्वारा जरुरतमंदो को मास्क का वितरण किया जावेगा साथ ही यदि कोई व्यक्ति या संस्था निगम को मास्क दान करना चाहता है तो वह भी दान कर सकता है या मास्क बनाने हेतु कपडा, धागा, इलास्टिक या बनाने वालो की मजदूरी देना चाहता है तो वह भी दे सकता है। उनका पुरा रिकार्ड रखा जावेगा।
सांसद श्री लालवानी जी द्वारा मीडिया के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई है कि, कोरोना अभी गया नही है। माननीय मुख्यमंत्रीजी की मंशानुसार एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान के अन्तर्गत कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगावें यहा पर निशुल्क मास्क दिये जा रहे है जो जरुरतमंद है वे यहा से मास्क ले सकते है।
यह बहूत अच्छा अभियान है। नगर निगम, इन्दौर की मैं प्रशंसा करता हूँ। इन्दौर शहर सफाई में देश में तीन बार प्रथम आया है। उसी प्रकार सभी लागो के सहयोग से कोरोना को भी यह शहर हरायेगा। यह मास्क पूरे शहर में आठ स्थानों से जरुरतमंदो लागोे को वितरित किये जावेंगे। यह बहूत ही अच्छा अभियान है। मै नगर निगम को बधाई देता हूँ।
इसी के साथ सांसद श्री लालवानी द्वारा जरुरतमन्द लोगो व राहगिरों को मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी श्री राजेन्द्र गैरोठिया, ई.आय.सी. श्रीमती रश्मि चैधरी, संस्था प्रवेश (परम पूज्य रक्षक आदिनाथ वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी) की सुश्री रुपाली जैन व अन्य उपस्थित थें।
इस अवसर पर संस्था प्रवेश की महिला मण्डल द्वारा नुक्कड़ नाटक द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु मास्क लगाना, सोश्ल डिस्टेन्सिंग का पालन करना, बिना कारण घर से बाहर नही जाना, सेनेटाईजर का उपयोग करना, साबून से हाथ धोना का संदेश भी नागरिकों को दिया गया।


