- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में 184 नए पॉजीटिव मरीज मिले, दो मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में फिर उछाल आया. 184 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 8343 हो गई. दो मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 330 हो गया. अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2261 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2049 निगेटिव और 184 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 28 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 8343 हो गया. दो मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 330 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 151795 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 8343 पॉजीटिव निकले. इनमें से 330 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 80 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 5851 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 2162 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 34 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5512 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


