- मेकअप, स्किन और नेल आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर, सस्टेनेबिलिटी फैशन शो रहा आकर्षण
- Triptii Dimri, Priyanka Chopra to Pooja Hegde: Promising Actresses Whose Upcoming Films We Can’t Wait to Watch
- Pooja Hegde Onboarded Jana Nayagan Because It’s Thalapathy Vijay’s Last Theatrical Release - Sources
- आईवीएफ को लेकर झिझक छोड़ें, सही समय पर इलाज से माता-पिता बनने का सपना हो सकता है पूरा: डॉ. पायल जैसवाल
- Badlapur, October to Border 2: 7 Films that Highlight Varun Dhawan’s Range as a Dynamic Actor
बोल्ड अभिनेत्री खुशी जोशी करेगी लवरफेहमी
अभिनेत्री खुशी जोशी अपने काम की वजह से ही नहीं बल्कि अपनी रियल लाइफ की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। खुशी जोशी अपने बोल्ड लुक के वजह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस बार अपने दिल के दुरी को मिटा देने और इस वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार की गलतफहमी को दूर करने लवरफेहमी गीत के साथ बोल्ड बाला आ रही हैं.
लोकप्रिय गायक अभिनव शेखर और ईशान खान ने आगामी रोमांटिक गीत ‘लवरफेहमी’ के लिए खुशी ने काम किया है। उनके साथ, वीडियो में अभिनव शेखर और ईशान खान दिखाई देंगे. सेंसेशनल अभिनेत्री प्रेमिका की भूमिका निभाती नजर आएंगी। गाने में अभिनव और ईशान तो हिट है हीं लेकिन खुशी जोशी के एक्सप्रेशन और मासूमियत वाकई दिलकश है।
ख़ुशी जोशी कहते हैं, “रोमांस का मौसम बस शुरू होने वाला है, और इस तरह मेकर्स ने एक रोमांटिक गाने के साथ आने के बारे में सोचा। मैंने अभिनव और ईशान के साथ शूटिंग के दौरान बहुत मज़ा किया। वे दोनों भी बहुत जोशीले तरीके से काम करते हैं। लवरफेहमी एक शुद्ध गीत है और गाने के पीछे की प्रेरणा निस्वार्थ प्रेम है।”
इस सॉन्ग में ट्रेडिशनल म्यूजिक के साथ ही पॉप म्यूजिक का तड़का लगाया गया है, यह एक परफेक्ट इंडीपॉप पॉप म्यूजिक बेहतरीन मिश्रण है। इस सॉन्ग में अभिनेत्रीखुशी जोशी ने अपनी मौजूदगी से चारचांद लगाए है। सॉन्ग एक रॅप का चंक आता है जिसे गायक अभिनव शेखर और ईशान खान बखूब ही सॉन्ग को और ऊंचाई दे रहे है। सॉन्ग को वर्षा कुकरेजा, जीतेश राकेजा और बिंद्रा लालीवाला, द्वारा निर्मित किया गया है , जबकि संगीत अंजन भट्टाचार्य ने दिया है।
यह गीत बीलाइव म्यूजिक की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है,। लवरफेहमी गाने को बैंकाक में खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया है.


