- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कॉमिक कॉन पहली बार इंदौर में, 19-20 दिसंबर को होगा आयोजन
कॉमिक कॉन इंडिया के इस सीजन में इंदौर चौथा नया शहर है, जहां पहली बार मध्य प्रदेश के लोगों को पॉप कल्चर का अनुभव मिलेगा।
इंदौर, 27 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के पॉप कल्चर के शौकीनों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। मारुति सुजुकी प्रस्तुत और क्रंचीरोल के सहयोग से इंदौर कॉमिक कॉन का पहला आयोजन 19-20 दिसंबर 2026 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा।
मध्य प्रदेश में पहली बार कॉमिक कॉन इंडिया का आयोजन हो रहा है। इसमें प्रदेश के कॉमिक्स, एनीमे, गेमिंग, कॉस्प्ले और पॉप कल्चर के शौकीन एक साथ जुटेंगे। यहां उन्हें अपनी पसंद और जुनून को खुलकर जाहिर करने और उसका जश्न मनाने का मौका मिलेगा।
इस आयोजन का मकसद कलाकारों, कहानीकारों और क्रिएटर्स को अपने दर्शकों से सीधे मिलने का मौका देना भी है। वे यहां अपने अनुभव साझा कर सकेंगे और फैंस को करीब से जानने का मौका मिलेगा कि कोई रचना कैसे तैयार होती है। कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने की चाह रखने वाले युवाओं और नए क्रिएटर्स को भी यहां कॉमिक्स और पॉप कल्चर की दुनिया के जाने-माने लोगों से मिलने और बातचीत करने का मौका मिलेगा।
कॉमिक कॉन इंडिया की सीईओ शेफाली जॉनसन ने कहा, “मध्य प्रदेश ऐसा राज्य रहा है, जहां कहानियों, कला और कल्पनाओं को हमेशा अलग-अलग रूपों में जगह मिली है। खजुराहो की बारीक नक्काशी वाली नागर शैली की वास्तुकला और सांची की ऐतिहासिक विरासत से लेकर यहां के खास महलों और स्मारकों तक, हर जगह इस क्षेत्र के समृद्ध इतिहास और कारीगरी की झलक मिलती है। आज प्रदेश के युवा समुदायों में भी रचनात्मकता और अपनी बात कहने का ऐसा ही जज्बा नजर आता है। मध्य प्रदेश में पॉप कल्चर का बढ़ता दायरा एनीमे और कॉस्प्ले से जुड़े स्थानीय आयोजनों, कम्युनिटी की ओर से होने वाले कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पेजों पर भी दिख रहा है, जहां फैंस को एक साथ लाने की कोशिश की जा रही है। इंदौर और भोपाल में कॉस्प्ले प्रतियोगिताओं, जापानी संस्कृति से जुड़े फेस्टिवल और एनीमे थीम पर होने वाले आयोजनों के जरिए फैंस को आपस में मिलने, अपनी रचनात्मकता दिखाने और एक जैसी पसंद रखने वाले लोगों से जुड़ने के मौके मिल रहे हैं। इन आयोजनों में लोगों की बढ़ती भागीदारी बताती है कि कॉमिक कॉन जैसे बड़े मंच के जरिए इन सभी समुदायों को एक साथ जोड़ा जा सकता है और प्रदेशभर के फैंस को पॉप कल्चर के प्रति अपने प्यार का जश्न मनाने के ज्यादा मौके मिल सकते हैं। कॉमिक कॉन परिवार में इंदौर का जुड़ना हमारे लिए उत्साह की बात है। हम ऐसा मंच तैयार करना चाहते हैं, जहां प्रदेशभर के फैंस एक साथ आ सकें, अपनी पसंदीदा कहानियों और किरदारों का जश्न मना सकें, नई चीजें जान सकें और अपनी कल्पनाओं को हकीकत में बदल सकें।”
नोडविन गेमिंग के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षत राठी ने कहा, “कॉमिक कॉन को इंदौर लाना हमारे उस बड़े मकसद की दिशा में एक अहम कदम है, जिसके तहत हम फैंस के जुनून को नए शहरों तक पहुंचाना चाहते हैं और उन्हें उनके करीब ही इसका अनुभव देना चाहते हैं। इंदौर की अपनी अलग पहचान है, जो यहां की समृद्ध होलकर विरासत, ऐतिहासिक इमारतों और ऐसी युवा संस्कृति से बनी है, जो मनोरंजन, रचनात्मकता और कम्युनिटी से जुड़ने के नए तरीकों को तेजी से अपना रही है। हमें यहां सिर्फ राष्ट्रीय स्तर का पॉप कल्चर अनुभव लाने का ही नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर इससे जुड़े लोगों के लिए एक मंच तैयार करने का भी मौका दिखता है। यहां कलाकार अपने दर्शकों से मिल सकेंगे, क्रिएटर्स अपनी कहानियां और अनुभव साझा कर सकेंगे और कॉस्प्ले करने वाले लोग व फैंस एक साथ आकर इस कम्युनिटी को आगे बढ़ा सकेंगे। हमारे लिए इंदौर जैसे शहरों में कॉमिक कॉन के विस्तार की असली कामयाबी तब होगी, जब यह शहर की अपनी फैन संस्कृति का हिस्सा बन जाएगा।”
इस आयोजन में कॉस्प्ले भी खास आकर्षण रहेगा। इसके जरिए इंदौर और मध्य प्रदेश के दूसरे हिस्सों से आने वाले शौकीनों को एक साथ मिलने, अपनी रचनात्मकता दिखाने और दूसरे कॉस्प्ले कलाकारों से जुड़ने का मौका मिलेगा। स्थानीय स्तर पर इस कम्युनिटी के बढ़ने के साथ कॉमिक कॉन का मकसद फैंस को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी पसंद से मिलते-जुलते लोगों से मिल सकें, विचार साझा कर सकें और अपनी साझा रुचियों के आधार पर मजबूत जुड़ाव बना सकें।
इंदौर कॉमिक कॉन के पहले आयोजन में कॉमिक्स, एनीमे, गेमिंग, कॉस्प्ले, मनोरंजन और पॉप कल्चर से जुड़े कई तरह के अनुभव देखने को मिलेंगे। फैंस को क्रिएटर्स से मिलने, कलाकारों की कला देखने, कॉस्प्ले से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेने, मर्चेंडाइज खरीदने, गेमिंग और ब्रांड से जुड़े खास अनुभव लेने का मौका मिलेगा। आयोजन से जुड़ी और जानकारी कार्यक्रम की तारीख करीब आने पर साझा की जाएगी।


