- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
कैलिफोर्निया वॉलनट्स के साथ अपने सुबह के नाश्ते की शक्ति बढ़ाइए
नमामि अग्रवाल द्वारा लिखित

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण आहार होता है। यह आहार का सबसे पुराना पाठ है जो हमने माता-पिता और इसके साथ ही डॉक्टरों से सीखा है। लेकिन फिर भी हममें से कई लोगों को अब भी यही लगता है कि सुबह का नाश्ता न लेना पूरी तरह सामान्य है। एक सेहतमंद और पोषण से भरा नाश्ता आवश्यक पोषण, ध्यान केंद्रित करने के लिए ऊर्जा और दिन आपको जहाँ कहीं भी ले जाए उसके लिए पर्याप्त ईंधन उपलब्ध कराता है और निश्चित तौर पर आपके दिन की सही शुरुआत कर सकता है।
इंटरमिटेंट और कीटो जैसे डाइट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ सुबह के नाश्ते की प्रासंगिकता खत्म होती जा रही है। जबकि सभी आहार समान रुप से महत्वपूर्ण है, इस लेख के साथ हम विशेष तौर पर आपके दिन के पहले आहार के बारे में बात करेंगे और बताएंगे किस तरह आप इसके ज़्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए इसमें शक्ति जोड़ सकते हैं।
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि हम लोगों में से कई ऐसे हैं जो कभी-कभी सुबह का नाश्ता नहीं करते। इसका कारण यह हो सकता है कि हम जल्दी में हों और हमारे पास समय न हो। या, शायद हो सकता है आपको खाने की इच्छा न हो। हम समझते हैं कि सुबह के नाश्ते का विकल्प ढूंढ़ना, जो पोषण से भरा और स्वादिष्ट दोनों हो, संघर्षपूर्ण हो सकता है, और अक्सर आपको किसी ऐसी चीज़ की ज़रुरत है जिसे झटपट और आसानी से लेकर आप तेज़ी से घर से बाहर निकल सकते हैं।
इन सभी चिंताओं से निपटने और आपके सुबह के नाश्ते में ऊर्जा भरने के लिए कैलिफोर्निया वॉलनट्स को शामिल करें। सभी अच्छी चीज़ों से युक्त अखरोट एक स्वस्थ और बहुआयामी विकल्प है जो आपके स्वस्थ जीवन के लक्ष्यों की ओर आपको एक कदम और करीब ले जाएगा। आपके सुबह के नाश्ते के पोषण मूल्य में बढोतरी करने का योग्य, स्वादिष्ट तरीका इस प्रकार है!
सुबह के नाश्ते की शक्ति बढ़ाएंगे अखरोट
● अखरोट एक ऐसा विकल्प है जिसमें पोषण कूट-कूट कर भरा हुआ है जो कई लोगों के लिए बेहतरीन पर्याय बन सकता है। यह पेड़ों पर तैयार होने वाला एकमात्र ऐसा सूखा मेवा है जिसमें ओमेगा-3 एएलए की मात्रा महत्वपूर्ण रुप से उच्च होती है। न सिर्फ इसे जाते-जाते आसानी से खाया जा सकता है, लेकिन क्योंकि इसमें अच्छे फैट, प्रोटिन और फाइबर होते हैं इसलिए आपको पेट भरा और संतुष्ट महसूस करने के लिए इसे बड़ी मात्रा में खाने की आवश्यकता नहीं है। सबसे योग्य और समय की बचत करने वाला सुबह का नाश्ता !
● 28 ग्राम अखरोट से 4 ग्राम प्रोटीन, 2 ग्राम फाइबर प्राप्त होता है और इसमें पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (पीयूएफए) नामक अच्छा फैट भारी मात्रा में भरा होता है। अखरोट के 13 ग्राम पीयूएफए में पौधा आधारित ओमेगा 3 एएलए का 2.5 ग्राम शामिल होता है। और आपको पता है कि सुबह के नाश्ते में आपको अच्छी मात्रा में पोषण की ज़रुरत होती है ताकि आप दिनभर सतर्क और सावधान रह सकें।
● पीयूएफए से आपके हृदय और रक्त वाहिनियों को सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है। रिसर्च में यह पाया गया है कि जो लोग सैचुरेटेड फैट के सेवन में कटौती कर उसकी जगह पीयूएफए का सेवन करते हैं उनमें हृदय रोग की बिमारी का खतरा कम हो सकता है। आपके दिन की शुरुआत अखरोट से करने के लिए क्या आपको इसके अलावा भी कई और कारणों की ज़रुरत है?
आपके रोज़ाना के सुबह के नाश्ते में अखरोट शामिल करने का एक संभावित लाभ का संबंध भूखा महसूस करने और पेट भरने से है, जो वज़न के प्रबंधन और कब खाना है और कब खाना रोकना है, इसे जानने की आपकी क्षमता के भी परे हो सकता है।
पेट भरा और संतुष्ट महसूस करना आपके रोज़ के मूड और ऊर्जा के स्तर को प्रभावित करता है और अखरोट के सेवन से आपमें पेट भरे होने और संतुष्ट होने की भावना को बढावा मिलता है जिससे आपकी रोज़ाना की भूख पर आपको स्मार्ट नियंत्रण प्राप्त होता है।
आपके सुबह के नाश्ते में अखरोट शामिल करने से आपको वे महत्वपूर्ण पोषण मिल सकते हैं जिससे काफी फर्क पड़ सकता है। इसे आप इस तरह कर सकते हैं :
● पोहा, उपमा में अखरोट डालें या फिर आपकी सभी चटनियों को बनाते समय इसे शामिल करें
● आपके पराठों को पौष्टिक और कुरकुरे बनाने के लिए अखरोट को पीसकर मिलाएं
● फल-दही वाली कटोरी में ऊपर से अखरोट मिलाएं या आपके ओटमील में इसे डालें एक बेहतरीन कुरकुरे स्वाद के लिए
● अखरोट को पीसकर स्मूदी बनाएं या सुबह आरामदायक पेय के लिए वॉलनट मिल्क लैटे तैयार करें
● आपका पेट भरने और ऊर्जा देने के लिए काम के लिए यात्रा करते समय अखरोट आपके काफी काम आ सकते हैं
● आपके सैंडविच में टोस्टेड अखरोट डालें
अखरोट एक ऐसा सूखा मेवा है जिसके स्वाद को विभिन्न प्रकार के मौसमी आहार के साथ खूबसूरती के साथ जोड़ा जा सकता है और उन्हें सालभर कभी भी आपके आहार में, खास तौर पर सुबह के नाश्ते में शामिल किया जा सकता है। आपके किचन में कैलिफोर्निया वॉलनट्स को हमेशा रखें और इस बेहतरीन सूखे मेवे का सेवन कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें!


