- Sooraj Barjatya Brings Chhath Puja Celebrations to the Big Screen with ‘Bulaye Chhathi Maa’ from Yeh Prem Mol Liya
- Jackie Shroff and Sharad Kelkar Deliver Pure Psychological Rural Horror in the Riveting Trailer of 'Kaali Kheti'
- विविध किरदारों और अभिनय प्रतिभा के दम पर मनोरंजन जगत में लगातार आगे बढ़ रही हैं अंकिता राजपूत
- Ankita Rajpoot: The Versatile Actress Making Her Mark Across Films, Television and the Digital Entertainment Space
- Aayush Sharma’s PS5 Saga Gets a Playful Twist as He Takes Another Dig at Trolls; Says ‘Mehnat Rang Laayi’
स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव के लिए रोडिक कंसल्टेंट्स ने बिहार सरकार के लिए विकसित किया साज़ ऐप
नई दिल्ली, नवंबर 2024: रोडिक कंसल्टेंट्स, अग्रणी इंजीनियरिंग एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टिंग कंपनी, ने साज़ ‘SAAJ’ (सेहत और आरोग्य की जानकारी) ऐप विकसित किया है जो कि बिहार के सभी निवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं तक सहज पहुंच बनाने के लिए एक उत्कृष्ट डिजिटल प्लेटफार्म है। बिहार सरकार के लिए विकसित किया गया यह ऐप रोडिक कंसल्टेंट्स की अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा आवश्यकताओं को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और सभी निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के अनुभव को बेहतर बनाने का काम करता है।
यह ऐप अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें सेवा की उपलब्धता का रियल टाइम डेटा भी शामिल है, जो महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवाओं तक पहुँच बनाने में आने वाली दिक्कतों को कम करेगा।
रोडिक कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री राज कुमार ने कहा, “हम इस महत्वपूर्ण परियोजना को जीवंत बनाने के लिए बिहार सरकार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। साज़ `SAAJ’ ऐप, तकनीक का उपयोग करके स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में चुनौतियों का समाधान करने और बिहार के निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है,”
साज़ `SAAJ’ ऐप का लॉन्च बिहार सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढाँचे को बढ़ाने और डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों को बढ़ावा देने की दृष्टि के अनुरूप है, जो बिहार के सभी निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवा को अधिक सुलभ और कुशल बनाता है।
साज़ ‘SAAJ’ ऐप के प्रमुख फीचर्स:
Ø अस्पताल लोकेटर: ऐप, उपयोगकर्ता के स्थान के आधार पर पास के अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं की सूची देता है, जिससे लोगों को निकटतम उपचार विकल्प खोजने का एक सुविधाजनक तरीका मिलता है।
Ø नेविगेशन सहायता: उपयोगकर्ता इन-ऐप मानचित्र सुविधा के जरिए अपने चयनित अस्पताल का मार्ग देख सकते हैं, जिससे सुविधा तक पहुंचना आसान हो जाता है।
Ø सर्च फ़िल्टर: उपयोगकर्ता अपने लिए सबसे जरूरी देखभाल की जगह खोजने के लिए अस्पताल के प्रकार, जिले या ब्लॉक द्वारा अपने सर्च परिणामों को फ़िल्टर कर सकते हैं।
Ø अस्पतालों की विस्तृत जानकारी: प्रत्येक अस्पताल प्रोफ़ाइल में पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, दवा और बिस्तर उपलब्धता जैसी उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी शामिल है, जो उपयोगकर्ताओं के लिए पारदर्शिता सुनिश्चित करती है।
Ø रीयल टाइम दवा उपलब्धता: नागरिक खास दवाओं की खोज कर सकते हैं और उन निकटतम अस्पतालों को ढूंढ सकते हैं जिनके पास यह स्टॉक में है, जिससे समय की बचत होती है और अनावश्यक भाग-दौड़ कम होती हैं।
Ø लैब टेस्ट और रेडियोलॉजी सर्च: ऐप उपयोगकर्ताओं को खास चिकित्सा सेवाओं वाले अस्पतालों का पता लगाने की अनुमति देता है, जैसे लैब टेस्ट या रेडियोलॉजी सुविधाएँ।
Ø आयुष्मान भारत के साथ जुड़ाव: उपयोगकर्ता ऐप के माध्यम से सीधे अपना एबीएचए नंबर जेनरेट कर सकते हैं, जिससे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लाभों तक आसानी से पहुँचा जा सके।
Ø हेल्पलाइन और एम्बुलेंस: नागरिक अस्पतालों से जुड़ सकते हैं और ऐप का उपयोग करके सीधे एम्बुलेंस के लिए कॉल कर सकते हैं।
रोडिक कंसल्टेंट्स अभिनव सॉल्यूशन्स के जरिए प्रभावशाली बदलाव लाने के लिए समर्पित है। साज़ ऐप के साथ, फर्म का लक्ष्य व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने में सक्षम बनाना है जबकि सरकार को स्वास्थ्य सेवा वितरण को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण प्रदान करना है।


