- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
दीपिका पादुकोण ने अपने जुनून को पूरा करने के लिए सुनी दिल की बात, जो आज सफलता के रूप में है सभी के सामने!
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक ग्रेजुएशन पार्टी की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के दौरान 2020 की कक्षा को संबोधित किया था, जिसमें अभिनेत्री ने अपने जुनून को पूरा करने के लिए कॉलेज छोड़ने के बारे में बात की है।
आज दुनिया दीपिका पादुकोण को सबसे सफल एक्टर के रूप में जानती है, जो दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक हैं, लेकिन एक स्टार बनने से पहले अभिनेत्री ने आगे की शिक्षा से एक कदम पीछे हटा लिया था।
विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म पर देश का प्रतिनिधित्व करने और ग्लोबल चेहरा होने के नाते, दीपिका ने अपनी प्रतिभा के साथ खुद के लिए एक स्थान हासिल कर लिया है और उनका सफ़र बेहद प्रेरणादायक है।
शुरुआती दिनों में, जब दीपिका कॉलेज में थीं, वह पहले से ही एक सफल मॉडल थीं और उन्होंने बॉलीवुड में एक अभिनेत्री होने के अपने सपने को पूरा करने के लिए सब कुछ छोड़ दिया था।
अभिनेत्री ने अपने प्रेरक सफ़र के साथ बीते दिनों को याद करते हुए साझा किया कि वे सिर्फ परीक्षा पास करने के लिए पढ़ाई किया करती थी।
शिक्षाविद और ग्रेड उनके लिए उतना अहमियत नहीं रखते थे। वह शुरू से ही पढ़ाई से ज़्यादा एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज़ में अधिक रुचि रखती थी।
रचनात्मक चीजों और परफॉर्मेंस के प्रति झुकाव होने के कारण, दीपिका ने कहा कि उन्हें हमेशा समारोहों का हिस्सा बनने, खेल खेलने या सिर्फ थिएटर करने में मज़ा आता था। उनका मानना है कि पाठ्यपुस्तकों की तुलना में उनके पास एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज़ से कहीं अधिक पुरस्कार है।
वह स्कूल में खुद को एक औसत दर्जे की छात्रा के रूप में वर्णित करतीं है, लेकिन आज उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें जीवन में विजयी बना दिया है।
दीपिका ने अपने कौशल को अभिनय में केंद्रित किया और कम उम्र से एक्टिंग की चाह रखते हुए, अभिनेत्री ने अपनी प्रतिभा के साथ कई बड़ी सफलता हासिल कर ली है। सिर्फ़ इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने कुछ प्रतिष्ठित किरदार भी दिए है जिसने हमारे दिलों में विशेष जगह बना ली है।
उनकी उपलब्धि की यह कहानी, उन सभी युवा छात्रों के लिए प्रेरणादायक है, जो दृढ़ निष्ठा के साथ अपना जुनून पूरा करना चाहते है, लेकिन ऐसा करने के लिए उनके पास कोई प्रेरणा या समर्थन नहीं था।


