- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
करन आनंद ने बॉलीवुड में एक एक्शन हीरो के रूप में बनाई अपनी पहचान
करन आनंद को हमेशा से एक एक्शन हीरो के रूप में जाना जाता है। फिल्म गुंडे से अपने कॅरिअर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने कई फिल्मो में अपने बेहतरीन अभिनय और एक्शन सीन से पहचान बनाई। लेकिन फिल्म ‘किक’ में उनके द्वारा किए गए एक्शन सीन्स को प्रसंशको का काफी प्यार मिला था।
करन आनंद हपकिड़ो मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट विजेता रहे है। हपकिड़ो एक तरह का हाइब्रिड कोरियन मार्शल आर्ट है ,यह आत्म-रक्षा के रूप में उपयोग में आता है संयुक्त रूप से इसमें जॉइन्ट लॉक्स ,ग्रैपिंग ,थ्रोइंग टेक्निक , किक, पंच और अन्य हमलों को रड़नीति शामिल है।
करन आनंद लम्बे समय से इस पर प्रैक्टिस भी करते आ रहे है। वे अपनी फिटनेस के प्रति काफी सजग रहते है। उनके फिटनेस रूटीन में हपकिड़ो के अलावा योगा और प्राणायाम भी शामिल है।आइए उनके द्वारा किए जाने वाले कुछ मार्शल आर्ट फॉर्म से आपको रूबरू करते है :
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था।
जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे सराहा गया। 2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


