- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
मैं ज्योति में अपनी भूमिका निभाने के लिए कुछ भी त्याग कर सकती हूं: श्रीति झा
श्रीति झा ने सुधा (ज्योति की बहन) का किरदार निभाया, जो कई व्यक्तित्व विकार से पीड़ित थी
मुंबई. एक अभिनेता का जीवन बहुत सारे पात्रों से भरा होता है, लेकिन हमेशा ऐसा एक भूमिका या चरित्र होता है जो अभिनेता पर स्थायी छाप छोड़ता है। अपने कैरियर के शुरूआती दिनों में सुधा (ज्योति की बहन) का किरदार निभाने वालीं श्रीति झा ने महसूस किया कि सुधा के किरदार ने काफी प्रभाव डाला है और वह हमेशा के लिए उनके सबसे करीब रहेगी।
ज्योति में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, श्रीति ने कहा, “मैं हमेशा कहती हूं, मैं अभी भी उस भूमिका के लिए कुछ भी त्याग कर सकती हूं । मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छे अवसरों में से एक है जो मुझे एक अभिनेता के रूप में मिला है क्योंकि यह पूर्णेंदु शेखर द्वारा खूबसूरती से लिखा गया था।
निर्देशक सिद्धार्थ सेन गुप्ता ने मुझे अभिनेता बनाया। मुझे लगता है कि मैंने ज्योति में काम करने के बाद कई भावनाओ को महसूस करना सीख लिया। यह बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मैं अभिनय के लिए काफी नई थी और इसे हासिल करना बहुत मुश्किल था ।”
इसके अलावा, जो चुनौतियों का उन्होंने सामना किया और सुधा का किरदार निभाते हुए उन्होंने जो महसूस किया, उसे याद करते हुए कहती है,“सुधा एक बेहद जटिल चरित्र थी। वह यह भी नहीं जानती थी कि व्यक्तित्व विकार क्या होता है,क्योंकि वह एक बहुत छोटे शहर से आई थी।
मुझे कभी यह देखने को नहीं मिला कि यह किरदार मैंने अच्छा किया या बुरा,क्योंकि हम लंबे समय तक काम करते थे। लेकिन हां,यह अभी भी मेरी सबसे पसंदीदा भूमिका है जो मैंने की थी और मेरे सबसे पसंदीदा शो में से एक है। ”
कोई आश्चर्य नहीं है कि सुधा का चरित्र अभी भी दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है।
श्रीति झा को ‘ज्योति’ सुबह और रात 10 बजे और रक्त संबंध में सुबह 11 बजे और शाम 6pm पर देखा जा सकता है जो वर्तमान में दंगल टीवी पर प्रसारित हो रहे हैं।



She is black beautiful character. In drama, her worst work is to love and merry with sister’s work colleague but she didn’t know love of each other. Her age wise drama is likable and gives inspiration. I saw her emotions, reality drama.