- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
हेल्थकॉन 2026 एवं आयुष कॉन्क्लेव के लिए कोर कमेटी का गठन
इंदौर में 31 अक्टूबर एवं 1 नवम्बर को होगा भव्य आयोजन
आयुष चिकित्सा पद्धतियों के वैज्ञानिक विकास, शोध एवं जनजागरूकता को समर्पित हेल्थकॉन 2026 एवं आयुष कॉन्क्लेव के आयोजन हेतु आज वर्मा यूनियन हॉस्पिटल, इंदौर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग, प्राकृतिक चिकित्सा सहित आयुष की के अलावा Nutrition, भारतीय खाद्य पदार्थों का स्वास्थ्य पर विशेष महत्व एवं भारतीय ज्ञान परंपरा तथा फीजियोथेरापी, मर्म चिकित्सा जैसी विभिन्न पद्धतियों के 15 विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ स्वास्थ्यविदों ने सहभागिता करते हुए आयोजन की रूपरेखा तैयार की तथा कोर कमेटी का गठन किया।
बैठक की भूमिका डॉ. संजय लोंढे ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन आयुष पद्धतियों के वैज्ञानिक एवं प्रमाण-आधारित स्वरूप को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
बैठक में डॉ. ए. के. द्विवेदी ने सुझाव दिया कि संपूर्ण सम्मेलन को Evidence Based एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर केंद्रित रखा जाए, जिससे आयुष चिकित्सा पद्धतियों के शोध एवं प्रभावशीलता को प्रमाणिक रूप से प्रस्तुत किया जा सके।
वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. ए. के. सिंह ने सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले वैज्ञानिक शोधपत्र प्रस्तुतिकरण (Scientific Paper Presentation) की जिम्मेदारी स्वीकार की। वहीं *डॉ. वीनीता जायसवाल ने ऑनलाइन पंजीकरण, डिजिटल प्रबंधन एवं आयोजन के तकनीकी समन्वय का दायित्व ग्रहण किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अश्विनी वर्मा ने कहा कि यह आयोजन पूर्णतः शैक्षणिक, शोधपरक एवं ज्ञानवर्धक होगा तथा इसमें किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं रहेगा। सम्मेलन में केवल आयुष से जुड़े चिकित्सकों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्वानों की सहभागिता को प्राथमिकता दी जाएगी।
सम्मेलन के लिए सर्वसम्मति से पंजीकरण शुल्क ₹500 तथा विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षुओं हेतु ₹250 निर्धारित किया गया।
प्रसिद्ध होम्योपैथ डॉ. अर्पित चोपड़ा को सम्मेलन में प्रस्तुत किए जाने वाले वैज्ञानिक तथ्यों एवं संदर्भों के संकलन एवं सत्यापन का दायित्व सौंपा गया, जबकि योगाचार्य डॉ. आलोक द्विवेदी को सम्मेलन स्मारिका एवं कार्यक्रम पुस्तिका के संपादन की जिम्मेदारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम की प्रचार पसार की ज़िम्मेदार डॉ. यशवंत भाटी को सोपी गई।
बैठक में डॉ उषा उकांडे, डॉ हेमंत शर्मा, डॉ. आलोक प्रताप सिंह,डॉ अजीत चौहान, श्री संजय माहेश्वरी, डॉ नूर, हेमंत जोडवाल सहित अनेक वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं आयुष क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कोर कमेटी में डॉ अंतिम जैन, डॉ एस पी सिंह, डॉ लता श्रीवास्तव, डॉ नोरीन, डॉ विवेक जैन रहेंगे l
बैठक में उपस्थित सभी विशेषज्ञों ने विश्वास व्यक्त किया कि हेल्थकॉन 2026 एवं आयुष कॉन्क्लेव मध्य भारत में अपने प्रकार का प्रथम बहुआयामी एवं वैज्ञानिक सम्मेलन होगा, जो आयुष की विभिन्न पद्धतियों के मध्य संवाद, समन्वय, शोध एवं नवाचार को नई दिशा प्रदान करेगा तथा आयुष को मुख्यधारा की स्वास्थ्य व्यवस्था में और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


